फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The postal worker himself got his friends to rob him to pay off his debt

Bhiwani News: खुद डाककर्मी ने ही कर्ज चुकाने के लिए दोस्तों से कराई थी लूट

Sat, 03 May 2025 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 03 May 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
The postal worker himself got his friends to rob him to pay off his debt
​भिवानी में पत्रकारों से बातचीत करते डीएसपी आर्यन चौधरी। 
भिवानी। बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव जमालपुर डाकखाना के बाहर लूट की वारदात को भिवानी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा डाला। लूट का मास्टर माइंड कोई और नहीं बल्कि खुद शिकायतकर्ता डाक कर्मचारी ही निकला, जिसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची और फिर उसे अंजाम भी दे डाला।
विज्ञापन

भिवानी सीआईए प्रथम ने डाक कर्मचारी सहित उसे दो साथियों को काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की है। इस दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयोग हथियार व लूट का माल भी बरामद किया जाएगा। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों में मास्टर माइंड डाककर्मी ने बताया कि उसने अपने ऊपर चढ़े डेढ़ लाख रुपये के कर्ज को चुकाने और दोस्तों के शौक पूरे करने के लिए वारदात को दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से इस वारदात से जुड़े राज उगलवाने में जुटी है।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय आर्यन चौधरी ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि एक मई को दो बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने पिस्टल प्वाइंट पर डाक कर्मचारी से 4.66 लाख रुपये की नकदी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले की शिकायत गांव बड़सी निवासी विकास ने बवानीखेड़ा पुलिस को दी थी, जो डाक विभाग में जीडीएस सहायक लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया था कि एक मई की सुबह 11 बजे वह जमालपुर डाकखाना के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर पिट्ठू बैग लेकर अंदर गया था, लेकिन बाइक में ही चाबी भूल गया तो दोबारा बाहर आया था। इस दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने उससे पिट्ठू बैग छीन लिया। बाइक चलाने वाला हेलमेट पहने था, जबकि पीछे बैठा युवक कपड़े से मुंह ढके हुए था। इस संबंध में बवानीखेड़ा पुलिस ने लूट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
बड़सी से गिरफ्तार किए लूट मामले के तीन आरोपी
डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि सीआईए प्रथम के इंचार्ज विशेष कुमार की टीम के के उप निरीक्षक सुभाष ने गांव किरावड़ से भारतीय डाक सेवा में कार्यरत जीडीएस सहायक विकास से पिस्टल प्वाइंट पर लाखों रुपये की लूट में खुद शिकायतकर्ता विकास और उसके दो साथियों को गांव बड़सी से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में विकास ने बताया कि उसने अपने दो साथी अनीश व सुमित के साथ मिलकर डाक विभाग के लाखों रुपये लूटने की साजिश रची थी।
विकास पर था डेढ़ लाख का कर्ज
लूट का मास्टरमाइंड खुद शिकायतकर्ता डाक कर्मी विकास ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उस पर करीब डेढ़ लाख रुपये का कर्ज चढ़ गया था। जिसे चुकने और अपने दोस्तों के शौक पूरा करने के लिए ही उसने अनीश और सुमित के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी बड़सी निवासी अनीश (24), बड़सी निवासी डाककर्मी विकास (21) और ढाणा खुर्द थाना सदर हांसी निवासी सुमित (24) का रहने वाला है। पुलिस ने इन तीनों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। विकास के दोनों दोस्त भी बेरोजगार हैं। इसी के चलते उन्होंने इस वारदात में विकास का साथ देकर उसे अंजाम तक पहुंचाया।

भिवानी पुलिस ने जमालपुर डाकखाना के कर्मचारी से लूट की वारदात को चौबीस घंटे के भीतर सुलझा लिया है। लूट का मास्टर माइंड खुद शिकायतकर्ता डाक कर्मी विकास ही है। उसने अपना कर्ज चुकाने व दोस्तों के साथ शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस रिमांड के दौरान इनसे वारदात में छीने गए रुपये और प्रयोग हथियार को बरामद किया जाएगा।
-आर्यन चौधरी, डीएसपी, जिला मुख्यालय भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed