फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The people of Nehru Colony expressed their anger over the problem of dirty water

गंदा पानी की समस्या को लेकर नेहरू कॉलोनी के लोगों ने जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
The people of Nehru Colony expressed their anger over the problem of dirty water
भिवानी। नेहरू कालोनी में पीने के पानी की समस्या बनी है। कॉलोनी में पिछले छह माह से गंदा पानी सप्लाई में दिया जा रहा है। जिसकी शिकायत जेई से लेकर एसई तक की गई, मगर कोई समाधान नहीं हुआ। इसको लेकर शुक्रवार को कॉलोनीवासियों ने रोष जताया।
विज्ञापन

कॉलोनीवासी प्रदीप कुमार, रामनारायण, संदीप, चंद्रभान, रामशरण, आजाद, राकेश, तीजो देवी, इंद्रावती, सुरेश देवी, सरला, गुड्डी, रानी, कलावती, बिलो ने बताया कि पूरी कॉलोनी में पिछले कई माह से पीने के पानी की समस्या बनी है। समाधान के लिए अधिकारियों से भी कई बार मिल चुके हैं। अधिकारी केवल आश्वासन ही दे रहे हैं। जेई ने मौके का मुआयना भी किया, मगर समाधान की बजाय आश्वासन देकर टाल देते हैं। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि मजबूरी में गंदा पानी पी रहे हैं, जिससे कॉलोनी के बच्चे और बुजुर्ग भी बीमार पड़े हैं। गंदे पानी से लगातार लोगों की सेहत बिगड़ रही है। साफ पानी के लिए 500 से 600 रुपये में पानी के टैंकर मंगवा रहे हैं, जिससे भी उन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। कॉलोनी के लोगों ने नारेबाजी कर रोष जताया और जल्द से जल्द गंदे पानी की समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed