फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The path to relief from fatigue, a gift of comfort in the hospital.

Bhiwani News: थकान से राहत की राह, अस्पताल में सुकून की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
The path to relief from fatigue, a gift of comfort in the hospital.
नागरिक अस्पताल में लगी नई लिफ्ट के बाहर खड़े लोग।
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल में पिछले एक साल से बंद पड़ी लिफ्टों को मरीजों की सुविधा के लिए चालू कर दिया गया है जिससे अब मरीजों और तीमारदारों को वार्डों तक पहुंचने में राहत मिली है।
विज्ञापन

अस्पताल में खराब पड़ी चार लिफ्टों में से फिलहाल दो लिफ्टों को शुरू किया गया है। दरअसल अस्पताल में पिछले एक साल से लिफ्ट सिस्टम बंद पड़ा था जिसके कारण मरीजों और तीमारदारों को पांचवीं मंजिल तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा था। इससे विशेष रूप से बुजुर्ग मरीजों और हड्डी रोग (ऑर्थो) विभाग में आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

लिफ्ट बंद होने को लेकर शहर की सामाजिक संस्थाएं भी लंबे समय से इन्हें ठीक कराने की मांग कर रही थीं। इसके बाद राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने लिफ्टों की मरम्मत के लिए राशि जारी करने की घोषणा की जिसके बाद कार्य शुरू किया गया। फिलहाल अस्पताल में दो नई लिफ्ट लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए लिफ्टों को शुरू कर दिया गया है। अब वार्डों में जाने के लिए मरीजों व तीमारदारों को परेशानी नहीं होगी। -डॉ. बलवान सिंह, प्रभारी जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed