फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The new building of Rajkiya Model Sanskriti School in Behal is ready, classes will start from the new session

Bhiwani News: बहल में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल का नया भवन तैयार, नए सत्र से लगेंगी कक्षाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The new building of Rajkiya Model Sanskriti School in Behal is ready, classes will start from the new session
मॉडल संस्कृति स्कूल का नया भवन। 
रुपेश मित्तल
विज्ञापन

बहल। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का नया तीन मंजिला भवन बनकर तैयार हो गया है। इसे 24 दिसंबर 2024 को शिक्षा विभाग को सौंप दिया गया। भवन में कुल 18 कक्षा रूम, तीन प्रयोगशालाएं, स्टाफ रूम, मेडिकल रूम, प्राचार्य कक्ष, पैंट्री और स्टोर रूम जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं बनाई गई हैं।
कस्बे के लोहारू रोड पर राजीव गांधी खेल परिसर के सामने तथा राजकीय महिला महाविद्यालय के पास बने इस नए भवन का निर्माण सवा चार करोड़ रुपये की लागत से किया गया। तत्कालीन कृषि मंत्री जेपी दलाल ने 4 अक्टूबर 2022 को इसका शिलान्यास किया था और लगभग दो साल के निर्माण कार्य के बाद यह भवन तैयार हुआ।
विज्ञापन

नए भवन में विभाग द्वारा पुराने स्कूल से नौंवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं को स्थानांतरित किया जाएगा। इसके अलावा, भवन में डिजिटल कक्षा रूम की सुविधा और विद्यार्थियों की विषय-विशेष प्रयोगशालाओं के निर्माण की भी योजना है। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भी पुराने प्राथमिक विद्यालय भवन से नए मॉडल संस्कृति भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। नए भवन में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को तीन कमरे आवंटित किए गए हैं, जिनमें से दो में सर्व शिक्षा अभियान का कार्यालय संचालित होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------------------------------

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नए भवन में शिफ्ट

कस्बे में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय राजकीय प्राइमरी विद्यालय की बिल्डिंग में शुरू किया गया था। जिसमें विद्यालय भवन के तीन कमरे दिए गए थे। लेकिन, प्राइमरी विद्यालय की बिल्डिंग कंडम होने के कारण वहां से खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को शिफ्ट करना जरूरी हो गया था। इसलिए, वैकल्पिक तौर पर बीईओ ऑफिस मॉडल संस्कृति भवन की नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया है, जिसे तीन कमरे दिए गए है। दो कमरों में सर्व शिक्षा अभियान का कार्यालय है।

--------------------------------------------
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का नया भवन बनकर तैयार हो गया है। इसे 24 दिसंबर 2024 को शिक्षा विभाग को सौंपा गया है। तीन मंजिले भवन में कुल 18 कक्षा रूम सहित जरूरत के अनुसार लाइब्रेरी व प्रयोगशालाएं बनाई गई हैं। विभाग ने इस पर करीब सवा चार करोड़ रुपये की लागत आई है। सतीश खिच्चड़, कनिष्ठ अभियंता।

--------


मॉडल संस्कृति विद्यालय में अतिरिक्त कक्षाओं के तौर पर नया भवन बनाया गया है। इसमें अगले सत्र से नौंवी से बारहवीं तक की कक्षाएं शुरू की जाएगी। नए भवन में विद्यार्थियों को पढ़ाई में सुविधा होगी और उनको डिजिटल तकनीक से शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। - कृष्ण कुमार यादव, खंड शिक्षा अधिकारी, बहल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed