{"_id":"e295486bffaa5519a169f4b4e278fdbd","slug":"the-murder-of-the-young-man-hit-by-bricks","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंटों से वार कर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंटों से वार कर युवक की हत्या
भिवानी
Updated Thu, 19 Jun 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहानी गांव में ईंटों से वार कर युवक की हत्या कर दी। युवक का शव बुधवार सुबह बस स्टैंड के नजदीक खाली प्लॉट में अर्धनग्न हालत में मिला। गर्दन और आंख पर चोट के अलावा सिर पर गहरी चोट के निशान हैं। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब 6.30 बजे लोहानी गांव के बस स्टैंड पर बनी दुकानों के पीछे खाली प्लॉट में एक युवक का शव अर्धनग्न हालत में देखा गया। लोगों ने इसकी सूचना सरपंच को दी। मृतक की पहचान लोहानी के ही अमित कुमार (25) के रूप में हुई।
विज्ञापन
सरपंच ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाई। युवक के सिर में गहरी चोट थी जबकि गर्दन और आंख पर भी चोट लगी थी।
विज्ञापन
मृतक के पिता दलबीर ने बताया कि वह और उसका बेटा अमित रात को खाना खाने के बाद घर पर सोए थे। सुबह करीब चार बजे वह उठा तो अमित चारपाई पर नहीं था। उसने आसपास देखा तो भी अमित नहीं मिला। सुबह करीब साढे़ छह बजे सरपंच ने सूचना दी कि अमित का शव बस स्टैंड पर खाली प्लॉट में पड़ा है।
अमित मजदूरी करता था और अविवाहित था। अमित का एक छोटा भाई विक्रम है जो कि अभी पढ़ रहा है। अमित के पिता ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी या झगड़ा नहीं था। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनाें को सौंप दिया।
शराब के नशे में झगड़ा या कुछ और!
पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि मृतक अमित कुमार शराब पीता था। अब कयास लगाए जा रहे है कि उसने रात को भी किसी के साथ शराब पी और शराब पीने के दौरान हुए झगडे़ में साथ शराब पीने वाले ने अमित पर ईंट से वार किए। जिस कारण अमित की मौत हुई। अमित का शव अर्धनगभन हालत में था। इस कारण हत्या के कारणों को लेकर और भी कयास लगाए जा रहे है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।