फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The Municipal Council woke up after the rain, inspected the storm drains in the city

Bhiwani News: बारिश के बाद जागी नगर परिषद, शहर में बरसाती नालों का निरीक्षण किया

Wed, 25 Jun 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 25 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Council woke up after the rain, inspected the storm drains in the city
सफाई का जायजा लेते चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह।
भिवानी। प्री मानसून की दस्तक के बाद शहर से बरसाती पानी की निकासी की पोल खुलने के बाद नगर परिषद प्रशासन जागा है। मंगलवार को नगर परिषद के अधिकारियों के साथ नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने शहर में बरसाती नालों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ जगहों पर नालों के अंदर गंदगी ठसाठस भरी मिली। जिनकी तत्काल प्रभाव से सफाई कराए जाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने पांच से छह जगहों का मुआयना कर बरसाती नालों की हालत जांची।
विज्ञापन

नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने नगर परिषद के अधिकारियों को साथ लेकर सबसे पहले नया बाजार इलाके में पहुंचे। वहां पर उन्होंने नालों की सफाई जांची। यहां पर अधिकतर नालों की गंदगी बाहर निकाली हुई मिली। हालांकि इस क्षेत्र के सभी नालों की सफाई का कार्य नहीं हुआ मिला, लेकिन नगर परिषद के कर्मचारी सफाई में जुटे मिले। उसके बाद चेयरपर्सन प्रतिनिधि पुराना बस स्टैंड इलाके में पहुंचे। वहां पर भी नालों की सफाई व्यवस्था जांची। इनके अलावा चेयरपर्सन की अगुवाई में नगर परिषद की टीम ने मुरारी सिनेमा रोड, लिबर्टी व सराय चौपटा इलाके में पहुंचकर बरसाती नालों की सफाई जांची।
विज्ञापन

यहां पर आधे से ज्यादा नालों की सफाई नहीं हुई थी। नगर परिषद नालों की सफाई का काम अभी भी करा रही है, जबकि मानसून सिर पर आ चुका है। ऐसे में सफाई की गई गंदगी बारिश के बाद फिर से नालों के अंदर पहुंच जाएगी। इस मौके पर उनके साथ नगर परिषद वाइस चेयरमैन संदीप सिंह, पार्षद पवन सैनी, विकास देशवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------------


प्री मानसून की दस्तक से खुली पोल तो हरकत में आए अधिकारी
नगर परिषद कर्मचारियों को मानसून से पहले ही बरसाती नालों की सफाई के निर्देश दिए गए थे, लेकिन प्री मानसून की दस्तक के बाद पानी निकासी की पोल खुली तो नगर परिषद के अधिकारी भी हरकत में आ गए। सोमवार को बारिश में शहर के अंदर जलभराव हुआ। उसके बाद नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने मंगलवार को शहर का दौरा कर नालों की सफाई का जायजा लिया। क्योंकि सोमवार को कई जगहों पर जलभराव की शिकायत मिली थी। उसके बाद आज खासकर उन इलाकों का निरीक्षण किया। जहां पर जलभराव हुआ या जलभराव होने की समस्या बनने की आशंका बनी रहती है।
-----------------------------------------


एक-दो दिनों में पूरा हो जाएगा सफाई का कार्य
शहर के सभी बरसाती नालों की सफाई का कार्य जारी है। कुछ नालों की सफाई का कार्य पूरा हो चुका है तो कुछ नालों की सफाई का कार्य अगले एक-दो दिनों में पूरा हो जाएगा। उसके बाद शहर के किसी भी इलाके में जलभराव की स्थिति व समस्या नहीं रहेगी। मैंने अधिकारियों के साथ मंगलवार को शहर के नालों का निरीक्षण किया है और उनकी सफाई व्यवस्था देखी है। सफाई कर्मचारियों को जल्द से जल्द सफाई का कार्य पूरा करवाए जाने के निर्देश दिए है। शहर में कुछ नाले पब्लिक हेल्थ विभाग के अंतर्गत आते है। उनकी सफाई के लिए भी लगातार पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।
-भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed