{"_id":"69e6882b4d1315e4570587cb","slug":"the-municipal-council-president-held-a-meeting-with-councilors-regarding-fencing-on-municipal-land-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-149989-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नगर पालिका की भूमि पर तारबंदी को लेकर नपा प्रधान ने की पार्षदों साथ बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नगर पालिका की भूमि पर तारबंदी को लेकर नपा प्रधान ने की पार्षदों साथ बैठक
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। नगर पालिका कार्यालय में सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष सुंदर अत्री की अध्यक्षता में नगर पार्षदों एवं अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर पालिका की भूमि को चिह्नित करवा उसकी तारबंदी सुनिश्चित करना रहा।
साथ ही, तारबंदी के पश्चात नगर पालिका की जमीन से अतिक्रमण हटवाने को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। आगामी प्री-मानसून को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। जांच प्रक्रियाधीन कार्यों के स्थलों की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी करवाकर शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश भी दिए गए।
नगर पालिका अध्यक्ष सुंदर अत्री ने कहा कि सभी सम्मानित सदस्य नगर के विकास कार्यों को लेकर प्रयत्नशील है। सभी के सहयोग से बवानीखेड़ा के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर नगर पालिका सचिव संदीप गर्ग, नगर पालिका उप प्रधान रीनू ,पार्षद अशोक कुमार, पार्षद रिंकू, पार्षद दीपक सैनी सहित सभी पार्षद मौजूद रहे।