फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The Municipal Council has issued numbers for complaints regarding cleanliness in the city.

Bhiwani News: नगर परिषद ने शहर में सफाई की शिकायतों के लिए जारी किए नंबर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Council has issued numbers for complaints regarding cleanliness in the city.
भिवानी। नगर परिषद प्रशासन ने शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए नागरिकों से अपील की है कि वे सड़कों, खाली प्लाटों या गलियों में कूड़ा-कचरा न डालें और यदि कहीं गंदगी की समस्या हो तो नगर परिषद द्वारा जारी नंबर 8053609453 और 8053609445 पर सूचना दें। नगर परिषद कर्मचारी शिकायत मिलने पर संबंधित स्थान पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करेंगे। जिला नगर आयुक्त गुलजार मलिक ने बताया कि डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में शहर में सफाई सुधार के लिए सरकुलर रोड समेत अन्य स्थानों के कचरा प्वाइंट समाप्त किए गए हैं और इन क्षेत्रों का सुंदरीकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए घर-घर ऑटो टिप्पर जा रहे हैं और सफाई कर्मचारी गंदगी का उठान कर रहे हैं। नगर परिषद ने कहा कि आमजन कहीं भी कचरे से संबंधित समस्या होने पर दिए गए नंबरों पर सूचना दे सकते हैं। शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर सफाई कराई जाएगी और कार्य की हुई फोटो शिकायतकर्ता को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed