फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The movement of cow servants, which has been going on for 22 consecutive days, got a break

लगातार 22 दिनों से चले आ रहे गो सेवकों के आंदोलन को मिला विराम, मांगे मानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The movement of cow servants, which has been going on for 22 consecutive days, got a break
भिवानी। भिवानी वेटरनरी पॉलीक्लीनिक के बाहर गो सेवकों का 22 दिन चला आ रहा धरना मंगलवार को समाप्त हो गया। गो सेवकों की सभी मांगे प्रशासन ने मान ली। विधायक घनश्याम सर्राफ ने सोमवार को गोसवकों की उपायुक्त से बैठक करवाई और उनकी मांगों को पूरा करवाया। इसके बाद मंगलवार को विधायक घनश्याम सर्राफ ने मौके पर पहुंच कर धरना खत्म करवाया।
विज्ञापन

अपनी मांग पूरी होने पर गोसवकों ने संतुष्टि जताई और धरना खत्म कर दिया। गो सेवा दल के प्रधान संजय परमार ने कहा कि उनकी मांगे थी कि सड़क हादसे में घायल पशुओं को उपचार पशु चिकित्सक द्वारा मौके पर पहुंच कर किया जाए। उन्होंने किसी भी समय पशु चिकित्सक की सेवा के लिए हेल्पलाइन नंबर दिया जाए और इलाज में कोताही या लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। उन्होंने बताया कि विधायक की मौजूदगी में उपायुक्त ने सभी मांगे मानी है, जिसके बाद उन्होंने धरना खत्म कर दिया है। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा यदि उनसे वादाखिलाफी हुई या पशु चिकित्सकों ने किसी प्रकार की लापरवाही दिखाई तो वे फिर से पशु चिकित्सकों के खिलाफ मोर्चा खोलने से गुरेज नहीं करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed