फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The minor girl returned safely after 40 hours; she had left her home on her own to go to Nangloi.

Bhiwani News: 40 घंटे बाद सकुशल लौटी नाबालिग, घर से खुद गई थी नांगलोई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
The minor girl returned safely after 40 hours; she had left her home on her own to go to Nangloi.
भिवानी। शहर की एक कॉलोनी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई नाबालिग लड़की 40 घंटे बाद सकुशल घर लौट आई। बेटी के सही-सलामत मिलने पर परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली। लड़की के पिता ने आरोप लगाया था कि एक साध्वी उनकी बेटी को सम्मोहित कर ले गई है जिसके आधार पर औद्योगिक थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन

वापस लौटी नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से घर से गई थी। वह बस से रोहतक पहुंची और वहां से ट्रेन पकड़कर नांगलोई गई थी जहां से पुलिस ने उसे बरामद किया। जानकारी के अनुसार लड़की 21 मई की सुबह करीब 8 बजे घर से लापता हुई थी और उसे 22-23 मई की मध्यरात्रि को बरामद किया गया। भिवानी के एक गांव निवासी पिता ने शिकायत में बताया था कि उनकी करीब साढ़े 16 वर्षीय बेटी घर से गायब हो गई है। उन्होंने किराना दुकान पर आई एक महिला साध्वी पर संदेह जताते हुए आरोप लगाया था कि वह उनकी बेटी को सम्मोहित कर ले गई है।
विज्ञापन

हालांकि मामले में 25 लाख रुपये की फिरौती मांगने का एंगल भी सामने आया था जिसे पुलिस ने नकार दिया। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की गई थी। लड़की बरामद हो चुकी है और जांच में स्पष्ट हुआ है कि साध्वी पर लगाया गया आरोप निराधार है तथा नाबालिग स्वयं अपनी मर्जी से घर से गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed