फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The middlemen said the security amount is illegal and will not buy

Bhiwani News: आढ़तियों ने सिक्योरिटी राशि को बताया नाजायज, नहीं करेंगे खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
The middlemen said the security amount is illegal and will not buy
लोहारू। मंडियों में सरसों खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। लेकिन लोहारू अनाज मंडी में सरसों खरीद के लिए बनाए जाने वाले हैंडलिंग एजेंट के मामले में आढ़तियों और खरीद एजेंसी के बीच ठनती नजर आ रही है। शुक्रवार को आढ़तियों ने अनाज मंडी परिसर में बैठक कर हैंडलिंग एजेंसी के लिए निर्धारित किए गए 25 लाख रुपये की सिक्योरिटी राशि को नाजायज बताया और खरीद नहीं करने की घोषणा की।
विज्ञापन

आढ़तियों ने कहा कि सरकार आढ़तियों से बिना कोई हैंडलिंग एजेंट के खरीद करवाए अन्यथा आढ़ती खरीद का बहिष्कार करेंगे। अनाज मंडी के आढ़ती प्रकाश शर्मा, रवि गागड़वासिया, मुकेश, दिनेश, सुनील आदि ने बताया कि सरकार ने पिछली बार भी हैंडलिंग एजेंसी के माध्यम से सरसों की खरीद की थी। लेकिन हैंडलिंग एजेंसी को बाद में सिक्योरिटी राशि वापिस प्राप्त करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बार सिक्योरिटी राशि बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है। जो नाजायज है।
विज्ञापन

आढ़तियों ने कहा कि सरकार बिना सिक्योरिटी राशि के और सिक्योरिटी राशि के नाम पर ब्लैंक चेक लेकर खरीद कर सकती है। यदि समय रहते खरीद के नियमों में सुधार नही किया तो आढ़ती खरीद का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर मंडी के अनेक आढ़ती मौजूद रहे। उधर इस बारे में मार्केट कमेटी सचिव अनिल कुमार ने बताया कि सरसों खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वे भिवानी मीटिंग में हैं। वहीं हेफैड मैनेजर ईश्वर सिंह मोर ने भी मीटिंग में होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed