फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The mechanic was cheated of lakhs by pretending to be a big official of the insurance company from Mumbai.

Bhiwani News: इंश्योरेंस कंपनी के मुंबई से बड़ा अधिकारी बताकर की मिस्त्री से लाखों की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
The mechanic was cheated of lakhs by pretending to be a big official of the insurance company from Mumbai.
भिवानी। इंश्योरेंस कंपनी में मुंबई मुख्यालय से बड़ा अधिकारी बताकर मिस्त्री से लाखों रुपयों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। जिस पर साइबर क्राइम पुलिस थाना में दो नामजद लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम पुलिस थाना में दी शिकायत में गांव सिरसी निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वह मिस्त्री का काम करता है। करीब 11 साल पहले उसने एक इंश्योरेंस पॉलिसी कराई थी। उसके फोन पर दिग्विजय सिंह नामक व्यक्ति का फोन आया। इसने मुंबई मुख्यालय से बड़ा अधिकारी बताया। उसने कहा कि उसकी पॉलिसी घाटे में चल रही है। उसकी जगह उसके द्वारा बताई पॉलिसी ले और पहले वाली पॉलिसी से पैसा निकाल दिया जाएगा। उसने अपने बैंक खाता से 30 हजार रुपये चेक के माध्यम से डलवा दिए। इसी तरह बैंक कर्मचारी बनकर धोखाधड़ी से अलग-अलग दस पॉलिसी करवा ली। इसके बाद राहुल नामक व्यक्ति का फोन आया। इसने मुंबई ऑफिस से खुद को अधिकारी बताया।
विज्ञापन

उसने कहा कि उसकी पॉलिसी का सारा पैसा वापस दिला देंगे। इसकी फाइल बनवा रहा है। इसके लिए 50 हजार रुपये लगेंगे। उसके बताए खाते में 50 हजार रुपये डलवा दिए। इसके बाद पैसा वापस रसीद के लिए 90 हजार रुपये बैंक खाता में होने चाहिए। इस पर उसने खाते में 90 हजार रुपये भी डलवा दिए। इसके बाद उसे बताया कि उसके 11 लाख 84 हजार रुपये बनते हैं। इनको वापस लेने के लिए एक लाख 56 हजार रुपये टैक्स चुकाना होगा। ये पैसे भी उसने बताए गए खाते में डलवा दिए। उसके बाद फिर राहुल ने बताया कि पेमेंट लेट कर दी है। फिर से एक लाख 56 हजार रुपये डलवाने होंगे ये पैसे बाद में वापस मिल जाएंगे। ये पैसे भी डलवा दिए। मगर इसके बाद फिर से उससे 5,34,000 रुपये की मांग की गई। इसके बाद उसने दिग्विजय और राहुल द्वारा योजना बनाकर षड्यंत्र के तहत उससे लाखों रुपयों की ठगी किए जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। इसके बाद साइबर क्राइम पुलिस थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed