फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The mayor said to keep strict surveillance on suspicious ultrasound centers and nursing homes to improve the sex ratio.

Bhiwani News: नगराधीश बोले-लिंगानुपात सुधार के लिए संदिग्ध अल्ट्रासाउंड केंद्रों व नर्सिंग होमों पर कड़ी निगरानी रखें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
The mayor said to keep strict surveillance on suspicious ultrasound centers and nursing homes to improve the sex ratio.
लिंगानुपात विषय पर बैठक में बातचीत करते अ​धिकारी। 
भिवानी। नगराधीश अनिल कुमार ने कहा कि जिले में लिंगानुपात सुधार के लिए संदिग्ध अल्ट्रासाउंड केंद्रों व नर्सिंग होमों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में होने चाहिए और पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
विज्ञापन

नगराधीश अनिल कुमार यह बातें लघु सचिवालय परिसर स्थित डीआरडीए हॉल में पीएनडीटी की समीक्षा बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जागरूकता कार्यक्रमों में ग्रामीणों को बताया जाए कि घर-परिवार और समाज में बेटियों को जन्म से ही बेटों की तरह सम्मान और स्थान दें। लड़कों और लड़कियों में किसी प्रकार का भेदभाव न करें। देश व समाज की उन्नति में बेटियों की अहम भूमिका होती है।
विज्ञापन

नगराधीश ने महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए कि वे शहरी और ग्रामीण अंचल में विशेषकर महिलाओं में बेटियों के प्रति जागरूकता लाने का काम करें। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी लिंग जांच या कन्या भ्रूण हत्या की सूचना मिले तो उसकी जानकारी तुरंत स्वास्थ्य विभाग या जिला प्रशासन को दी जाए। दो या तीन लड़कियों वाले परिवारों पर विशेष निगरानी रखी जाए। गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगराधीश ने यह भी निर्देश दिए कि गर्भपात की दवाइयों की अवैध बिक्री न हो और मेडिकल स्टोरों पर लगातार छापेमारी जारी रहे। समीक्षा बैठक के दौरान सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य और नोडल अधिकारी डॉ. राहुल ने जिले में लिंगानुपात सुधार को लेकर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed