फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The market is buzzing during the festive season, now parking of outside vehicles is being refused in the civil hospital premises.

Bhiwani News: त्योहारी सीजन में बाजार गुलजार, अब बाहरी वाहनों की पार्किंग से नागरिक अस्पताल परिसर में किया जा रहा इन्कार

Wed, 16 Oct 2024 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 16 Oct 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
The market is buzzing during the festive season, now parking of outside vehicles is being refused in the civil hospital premises.
भिवानी। त्योहारी सीजन में बाजार गुलजार हो गए हैं। इसी के साथ वाहन पार्किंग भी शहर में बड़ी समस्या बन गई है। अब जिला नागरिक अस्पताल में बाहरी वाहनों की अवैध पार्किंग को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने गेट नंबर एक को बंद कर दिया है। वहीं दूसरे गेट पर तीन कर्मचारियों को भी तैनात किया है, जो मरीज और तीमारदारों के वाहनों को ही प्रवेश दे रहे हैं, जबकि यहां वाहन पार्किंग कर बाजार में खरीददारी करने जाने वालों से तौबा कर रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, शहर के बाजारों में वाहन पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। सेठ किरोड़ीमल पार्क में भी अब जीर्णोद्धार के बाद वाहन पार्किंग नहीं हो पा रही है। ऐसे में शहर के घंटाघर, सराय चौपटा और बिचला बाजार में सामान की खरीदारी करने आने वाले नागरिक अस्पताल की वाहन पार्किंग में वाहन खड़े कर देते थे। इसके अलावा आसपास के दुकानदार भी अपने वाहनों की अस्पताल परिसर में ही अवैध रूप से वाहन पार्किंग में लगा रहे हैं, जिसकी वजह से अस्पताल की व्यवस्था भी बिगड़ रही है। लेकिन अब इस पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में शहर के भीड़ भरे बाजारों में वाहन पार्किंग की भी अब बड़ी समस्या बनी है। किसी भी बाजार में वाहन पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है। यहां दुपहिया वाहन लाने वालों को भी सड़क पर ही अपने वाहन खड़े करने पड़ते हैं। ऐसे में पहले से ही संकरे बाजारों में जाम की स्थिति बनती है। त्योहार के दौरान बाजारों में ई-रिक्शा की वजह से भी दिनभर जाम के हालात बने रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद सिटी पुलिस थाना की पुलिस की गाड़ी भी दिनभर में कई बार जाम में फंस जाती है। हालांकि ट्रैफिक पुलिस यहां नो एंट्री जोन में वाहनों के प्रवेश पर अभी रोक नहीं लगा रहा है। गाड़ी व अन्य बड़े वाहनों की पार्किंग के लिए भी बाजारों में कोई पार्किंग नहीं है।
ऐसे हालातों में घंटाघर क्षेत्र के आसपास लोग फुटपाथ पर ही वाहन खड़े कर रहे हैं, जिससे भी यहां व्यवस्था बिगड़ रही है। इसके अलावा नागरिक अस्पताल वार्डों की तरफ जाने वाले मुख्य गेट एक को बंद करा दिया है। क्योंकि यहां बाहरी वाहनों की अवैध पार्किंग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अस्पताल आने वाले मरीजों और एंबुलेंस के लिए भी रास्ता नहीं मिलता है।
आपातकालीन विभाग के मुख्य गेट के सामने से हटाई अवैध वाहन पार्किंग
जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग के मुख्य गेट के सामने भी अवैध वाहन पार्किंग को खत्म करा दिया है। यहां दो कर्मचारियों को तैनात किया है। जो यहां लगातार अवैध वाहन पार्किंग पर निगरानी रख रहे हैं। इस क्षेत्र में बाहरी वाहनों को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। क्योंकि आपातकालीन विभाग में चौबीसों घंटे गंभीर मरीजों को लेकर एंबुलेंस आती-जाती रहती हैं। अवैध पार्किंग की वजह से यहां एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं मिलता है।
शहर के इन बाजारों में नहीं कोई वाहन पार्किंग
शहर के घंटाघर बाजार, सराय चौपटा बाजार, नया बाजार, बर्तन बाजार, कपड़ा बाजार, जैन चौक बाजार, सर्राफा बाजार, हालु बाजार, किरोड़ीमल मंदिर बाजार, गोशाला मार्केट, अग्रसैन चौक क्षेत्र, घोसियान चौक पुरानी अनाज मंडी, भीड़ी घाटी बाजार में कोई भी वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। यहां दुपहिया वाहन लाने पर भी जाम की स्थिति बन रही है। ऐसे में जाम की वजह से इन बाजारों में पैदल चलने वालों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।

शहर के मुख्य बाजारों में वाहन पार्किंग नहीं है। इसलिए लोगों से भी अनुरोध किया जा रहा है कि वे बाजार आते समय गाड़ी या किसी बड़े वाहन का प्रयोग न करें। बाजार में वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक कर्मचारी भी तैनात हैं। त्योहार के दौरान बाजारों में ज्यादा भीड़ हो जाती है, इसलिए यहां लगातार पुलिस कर्मचारी भी ड्यूटी दे रहे हैं।
- सुरेश कुमार, इंचार्ज, जिला यातायात पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article