फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The main accused of cheating eight kanals of land worth Rs 11 lakh from the woman arrested

महिला से 11 लाख रुपये की आठ कनाल जमीन की धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The main accused of cheating eight kanals of land worth Rs 11 lakh from the woman arrested
भिवानी। एक महिला के साथ 11 लाख रुपये कीमत की आठ कनाल जमीन के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने के मामले में सदर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गांव सांगा निवासी एक महिला ने सदर पुलिस थाने में शिकायत दी थी, जिसमें महिला ने बताया था कि हरिओम व अन्य आरोपियों ने उसके साथ 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। महिला ने पुलिस को बताया था कि उसने आरोपियों से आठ कनाल जमीन खरीदने के बदले 20 दिसंबर 2017 को 11 लाख रुपये दिए थे। जब महिला ने पता किया तो उक्त जमीन आरोपियों के नाम ही नहीं थी। इस संबंध में पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। सदर पुलिस थाना के एएसआई गिरिराज ने 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी को कायला से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान हरिओम वासी कायला के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed