फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The luggage of a soldier travelling from Panipat to Bhiwani by train was stolen.

Bhiwani News: पानीपत से ट्रेन में भिवानी आ रहे सैनिक का सामान हुआ चोरी

Fri, 13 Feb 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 13 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The luggage of a soldier travelling from Panipat to Bhiwani by train was stolen.
भिवानी। पानीपत से ट्रेन में भिवानी आ रहे एक सैनिक का सामान और दस्तावेज चोरी हो गए। वारदात 31 जनवरी की मध्य रात्रि की है। लेकिन काफी दिनों तक पुलिस के चक्कर लगाने के बाद अब इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन

गांव खरक और फिलहाल केंद्रीय विद्यालय भिवानी के नजदीक रहने वाले विक्की ने बताया कि वह भारतीय सेना में सेवारत है। गत 31 जनवरी को एकता एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर पानीपत से भिवानी आ रहा था। वह ट्रेन के अंदर सो गया। ट्रेन भिवानी स्टेशन से यार्ड में सफाई के लिए पहुंची तो उसकी आंख खुली। उसने देखा तो उसका सामान गायब मिला। उसने इसकी शिकायत रेलवे पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

विक्की ने बताया कि बैग के अंदर सामान, कपड़े और मोबाइल फोन व सेना का पहचान पत्र भी था। इसके बाद फौजी ने सीएम विंडों और पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत दी। कई बार पुलिस स्टेशन के चक्कर भी लगाए। लेकिन चोरी का सामान नहीं मिला और शिकायत भी दर्ज नहीं हो पाई। वहीं राजकीय रेलवे पुलिस चौकी के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सैनिक की तरफ से लिखित शिकायत पांच फरवरी को आई है। शिकायत में आई कार्ड और मोबाइल फोन चोरी की बात कही गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed