{"_id":"685301b72f7fe1980a0fa389","slug":"the-last-date-to-apply-online-for-admission-in-iti-is-tomorrow-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-135692-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: आईटीआई में दाखिलाें के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: आईटीआई में दाखिलाें के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि कल
विज्ञापन
भिवानी। जिले में स्थित पांच आईटीआई में छह जून से नए सत्र में दाखिला लेने के लिए आवेदन जारी हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून है। राजकीय आईटीआई में 16 ट्रेड्स में 850 सीटें हैं। 10वीं पास विद्यार्थी आईटीआई कर अपना भविष्य बेहतर बना सकते हैं।
जिले में कुल पांच आइटीआई हैं। इसमें से भिवानी की आईटीआई की 16 ट्रेड्स में 850 सीटें हैं। आईटीआई में 8वीं, दसवीं व 12वीं पास विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए विद्यार्थी के पास खुद की ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, परिवार पहचान पत्र व आधार नंबर के साथ योग्यता प्रमाण पत्र होना जरूरी है। विद्यार्थी आईटीआई में कोपा, मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, वेल्डर, स्टैनो, कारपेंटर सहित कई रोजगारपरक ट्रेड्स में दाखिला लेकर भविष्य में आसानी से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
आईटीआई करने के फायदे
10वीं व 12वीं के बाद आईटीआई कोर्स करने के बाद जल्दी नौकरी पाने के अवसर खुल जाते हैं। तकनीकी कोर्स होने के कारण उद्योगों में मांग होती है। आईटीआई कोर्स करने के बाद सरकारी और निजी क्षेत्रों में नौकरी के रास्ते खुल जाते हैं। आईटीआई कोर्स के दौरान विद्यार्थियों में व्यावहारिक कौशल विकसित किए जाते हैं, जो नौकरी हासिल करने के लिए जरूरी होते हैं। इसके अलावा आईटीआई करने के बाद विद्यार्थी खुद का स्वरोजगार भी कर सकता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
आईटीआई में दाखिलों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून है। विद्यार्थी रोजगारपरक ट्रेड्स में दाखिला लेकर अपना भविष्य सुनहरा बना सकते है। - बलबीर सिंह, प्राचार्य, राजकीय आईटीआई