{"_id":"68f2a43007061e873400ac3a","slug":"the-last-date-for-filling-the-form-for-admission-in-sainik-school-kunjpura-is-30-october-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-141331-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सैनिक स्कूल कुंजपुरा में दाखिले के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सैनिक स्कूल कुंजपुरा में दाखिले के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर
Sat, 18 Oct 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। सैनिक स्कूल कुंजपुरा करनाल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छठी और नौवीं कक्षा में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर निर्धारित की गई है। दाखिले के लिए कुल 67 प्रतिशत सीटें गृह राज्य हरियाणा के लिए आरक्षित हैं जबकि बाकी 33 प्रतिशत सीटें देश के अन्य राज्यों के छात्रों के लिए खुली हैं।
सैनिक स्कूल कुंजपुरा रक्षा मंत्रालय के तहत कार्यरत एक प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है जिसका मुख्य उद्देश्य कैडेटों को देश की सशस्त्र सेनाओं में अधिकारी बनने के लिए तैयार करना है। कुल सीटों में से 15 प्रतिशत (7 प्रतिशत) अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं जबकि शेष 25 प्रतिशत सीटें पूर्व सैनिकों और रक्षा कर्मियों के बच्चों के लिए निर्धारित हैं।
कक्षा छह में प्रवेश लेने के लिए एक अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2016 के बीच जन्मे लड़के और लड़कियां पात्र हैं। कक्षा नौ में प्रवेश के लिए 1 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2013 के बीच जन्मे छात्र आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर 30 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।