फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The last date for admission to industrial training institutes is June 20.

Bhiwani News: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले की अंतिम तिथि 20 जून

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The last date for admission to industrial training institutes is June 20.
भिवानी। राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। हरियाणा कौशल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग में 20 जून तक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजकीय आईटीआई में विभिन्न कोर्स के लिए वीरवार दोपहर तक 1753 आवेदन प्राप्त हो चुके थे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य बलबीर सिंह ने बताया कि राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न इंजीनियरिंग और गैर इंजीनियरिंग व्यवसायों में दाखिले ऑनलाइन आवेदन विभागीय वेबसाइट पर स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विभिन्न ऑनलाइन काउंसिलिंग राउंड और सीट आवंटन से संबंधित जानकारी 6 जून विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिले में 10 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजकीय औद्योगिक संस्थान में कुल 23 विभिन्न व्यवसाय में 836 सीटें हैं। आईटीआई में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों से अनुरोध है कि वे आवश्यक दस्तावेज जैसे कक्षा 10वीं, 12वीं का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, पारिवारिक पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी तैयार रखें। उन्होंने बताया कि किसी अन्य जानकारी के लिए छात्र सरकारी आईटीआई भिवानी में आ सकते हैं और संस्थान के हेल्प डेस्क सेंटर से संपर्क कर सकते हैं। संस्थान ने प्रवेश प्रक्रिया के लिए मुफ्त ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed