{"_id":"69a47feb693856a09302c42d","slug":"the-issue-of-registering-272-property-ids-in-the-name-of-the-waqf-board-was-raised-in-the-public-court-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-147550-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जनता दरबार में उठा 272 प्रॉपर्टी आईडी वक्फ बोर्ड के नाम चढ़ाने का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जनता दरबार में उठा 272 प्रॉपर्टी आईडी वक्फ बोर्ड के नाम चढ़ाने का मुद्दा
Sun, 01 Mar 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
अपने निवास स्थान पर प्रॉपर्टी आईडी बहाल करवाने को लेकर लोगों से बातचीत करते विधायक कपूर वाल्मी
बवानीखेड़ा। नगर पालिका द्वारा 272 प्रॉपर्टी आईडी रद्द कर वक्फ बोर्ड के नाम चढ़ाए जाने का मुद्दा विधायक कपूर वाल्मीकि के निवास पर आयोजित जनता दरबार में प्रमुखता से उठा। शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने इस संबंध में शिकायतें सौंपते हुए समाधान की मांग की। विधायक ने आश्वासन दिया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
जनता दरबार में लोगों ने गांवों में गलियों, नालियों और खेतों के पक्के रास्तों से जुड़ी समस्याएं भी रखीं। विधायक ने संबंधित कार्य जल्द करवाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि उनके अधीन आने वाले क्षेत्र में कोई भी गली या नाली अधूरी नहीं रहने दी जाएगी और सभी को नया स्वरूप दिया जाएगा।
नगर पालिका की ओर से 272 पीआईडी वक्फ बोर्ड के नाम किए जाने को लेकर लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर डॉ. बूटा राम, हरिसिंह, रामप्रकाश, रमेश कुमार, प्रेम ओड और रविन्द्र सहित अन्य लोग विधायक के समक्ष पहुंचे। उन्होंने मांग की कि जिन क्षेत्रों की पीआईडी वक्फ बोर्ड के नाम की गई हैं उन्हें वापस उनके नाम पर किया जाए।
विज्ञापन
विधायक कपूर वाल्मीकि ने बताया कि उन्होंने इस विषय को विधानसभा में उठाने के बजाय स्वयं मुख्यमंत्री नायब सैनी से बातचीत की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बुलाकर मामले की जांच के लिए टीमें गठित कर दी हैं और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पूरी स्थिति जल्द स्पष्ट हो जाएगी तथा किसी भी नागरिक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
रविवार को विधायक कपूर वाल्मीकि चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए लेकिन रवानगी से पहले उन्होंने उपस्थित लोगों को पुनः भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।