{"_id":"62fe6a7252e99a372d28a878","slug":"the-issue-of-land-registry-without-napa-ndc-sprang-up-bhiwani-news-hsr6395158148","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा एनडीसी के बिना हुई जमीनी रजिस्ट्री का मामला उछला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा एनडीसी के बिना हुई जमीनी रजिस्ट्री का मामला उछला
विज्ञापन
लोहारू। दो दिन पहले लोहारू तहसीलदार द्वारा कथित रूप से नगर पालिका क्षेत्र में एनडीसी (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) के बिना कई जमीनी रजिस्ट्री किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि इन दिनों लोहारू में क्षेत्र में कई जमीन नंबरों की रजिस्ट्रियों पर कथित रूप से रोक लगी हुई तथा शहरी क्षेत्र में जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए नगर पालिका से एनडीसी प्राप्त करना अनिवार्य किया हुआ है। इस मामले में एसडीएम ने भी दो दिनों के दौरान हुई जमीनी रजिस्ट्री की रिपोर्ट तलब की है। वहीं डीआरओ राजकुमार ने मामले में सज्ञान लेने की बात कही है। जबकि संबंधित तहसीलदार गौरव कुमार का मोबाइल नो रिप्लाई आता रहा।
जानकारी के अनुसार लोहारू नगर पालिका क्षेत्र में इन दिनों लोगों को जमीन की खरीद व बिक्री आदि की रजिस्ट्री करवाने के लिए नगरपालिका कार्यालय से एनडीसी अर्थात नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य है। जानकारी के अनुसार लाल डोरा के अंदर जमीनी रजिस्ट्री के लिए नगरपालिका कार्यालय में पुरानी एसेसमेंट जरूरी है वहीं लाल डोरे से बाहर नगरपालिका क्षेत्र में जमीन की खरीद बिक्री के लिए जमीन की रजिस्ट्री व इंतकाल होना जरूरी है। साथ ही नगरपालिका द्वारा एनडीसी जारी की जाती है। तभी संबंधित जमीन की रजिस्ट्री करवाई जा सकती है। रजिस्ट्री करवाने के लिए जब से एनडीसी की शर्त लगाई गई है तब से मानों शहर में जमीनी रजिस्ट्री पर ब्रेक से लग गए हैं। पिछले 16 अगस्त को लोहारू में कई जमीनी रजिस्ट्री हुई, जिनमें कुछ रजिस्ट्री बिना नगरपालिका की एनडीसी के हुई बताई जा रही है। ऐसे में अनेक लोगों ने बिना एनडीसी के अन्य जमीनी रजिस्ट्री भी करवाने की मांग की है, जो काफी दिनों से अटकी हुई हैं। जिसके बाद मामला एसडीएम कार्यालय से लेकर उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया और संबंधित तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर कई लोगों ने एतराज जाहिर किया। इस बारे में जब संबंधित नायब तहसीलदार गौरव से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नही किया। यह भी बता दें कि नायब तहसीलदार गौरव के पास लोहारू का अतिरिक्त चार्ज था और वे 16 अगस्त को ही लोहारू से रिलीव हुए हैं। उनके स्थान पर नए नायब तहसीलदार ने कार्यभार संभाल लिया है।
एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि दो दिनों के दौरान दो दर्जन से अधिक रजिस्ट्री हुई हैं। सभी रिकार्ड मंगवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं डीआरओ राजकुमार ने नगरपालिका क्षेत्र में रजिस्ट्री के लिए नपा की एनडीसी जरूरी है। हालांकि उनके पास किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं पहुंची है। फिर ऐसा हुआ है तो मामले में संज्ञान लिया जाएगा।