फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The intersections will be decorated with the melody of tunes, the message of cleanliness will resonate.

Bhiwani News: सुरों की सरगम से संवरेंगे चौराहे, स्वच्छता का गूंजेगा संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
The intersections will be decorated with the melody of tunes, the message of cleanliness will resonate.
शहर का नगर परिषद कार्यालय।
भिवानी। शहर के मुख्य चौराहों पर चंडीगढ़ की तर्ज पर म्यूजिक सिस्टम लगाए जाएंगे जिनसे मधुर धुनों के साथ नागरिकों से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की अपील की जाएगी। साथ ही सड़कों के डिवाइडर में नगर परिषद के पोल पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। योजना को नगर परिषद की हाउस बैठक में रखा जाएगा और स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। परिषद का मानना है कि इस पहल से स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग सुधारने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

नगर परिषद द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। शहर में 12 कचरा प्वाइंट समाप्त कर उन स्थानों को नया स्वरूप दिया गया है। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन किया जा रहा है और घरों से कचरा लेने के साथ ऑटो टिप्पर के माध्यम से लोगों को शहर को स्वच्छ रखने तथा जगह-जगह कूड़ा न फेंकने की अपील की जा रही है। अब इसी क्रम में प्रमुख चौराहों पर म्यूजिक सिस्टम लगाने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

योजना के तहत रोहतक गेट स्थित महाराजा अग्रसेन चौक, महाराणा प्रताप चौक (हांसी गेट), पंडित नेकीराम शर्मा चौक (घंटाघर), लाला लाजपत राय चौक (वैश्य कॉलेज), सर छोटूराम चौक, महर्षि वाल्मीकि चौक, भगवान परशुराम चौक, शहीद भगत सिंह चौक और चंद्रशेखर आजाद चौक पर म्यूजिक सिस्टम लगाए जाने प्रस्तावित हैं। इन सिस्टम पर मधुर धुन के साथ शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की अपील सुनाई देगी और नगर परिषद की विशेष कल्याणकारी योजनाओं व कार्यों की जानकारी भी प्रसारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलईडी को डिजिटल प्रचार-प्रसार का माध्यम बनाया जाएगा
नगर परिषद द्वारा शहर में सर्कुलर रोड, हांसी रोड, रोहतक रोड और अन्य मुख्य सड़कों के बीच डिवाइडर में लगे नगर परिषद के पोल पर एलईडी स्क्रीन लगाने की योजना है। इन एलईडी को डिजिटल प्रचार-प्रसार का माध्यम बनाया जाएगा, जिससे शहर में अक्सर लगने वाले होर्डिंग और फ्लेक्स से निजात मिल सकेगी। इसके साथ ही बस क्यू शेल्टर के आसपास भी बड़ी स्क्रीन लगाने का प्रस्ताव है, जिन पर नगर परिषद के साथ-साथ सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रसारित की जाएगी। इससे शहर की सुंदरता बढ़ने के साथ आय में भी वृद्धि होने की संभावना है।



शहर की भव्यता के लिए नगर परिषद चेयरपर्सन प्रीति और प्रतिनिधि एवं पार्षद भवानी प्रताप सिंह से विचार-विमर्श कर योजना तैयार की गई है। इस कार्य योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए इसे नगर परिषद के हाउस में रखा जाएगा। हाउस द्वारा योजना पर स्वीकृति की मुहर लगते ही कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। योजना में शहर के मुख्य चौराहों पर म्यूजिक सिस्टम और डिवाइडर व बस क्यू शेल्टर पर एलईडी स्क्रीन लगाना शामिल है। -गुलजार मलिक, जिला नगर आयुक्त, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed