फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The in-laws who came to reconcile the husband and wife beat up the son-in-law

Bhiwani News: पति-पत्नी के बीच सुलह कराने आए ससुरालियों ने दामाद को पीटा

Thu, 23 Jan 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 23 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The in-laws who came to reconcile the husband and wife beat up the son-in-law
भिवानी। पति-पत्नी के बीच सुलह कराने आए ससुरालियों ने दामाद की पिटाई कर डाली। घायल को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। तोशाम थाना पुलिस ने घायल के बयान पर ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तोशाम क्षेत्र के गांव झांवरी निवासी प्रदीप पूनिया ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी शादी करीब तीन साल पहले गांव फतेहगढ़ निवासी मोनिका के साथ हुई थी। उसने बताया कि उसकी पत्नी के साथ अनबन रहती है। 20 जनवरी को उसकी पत्नी और उसकी आपस में कहासुनी हो गई थी। जिस पर उसकी पत्नी ने रिश्ता करवाने वाले फूफा व अपने पीहर वालों को घर पर बुला लिया।
विज्ञापन

घर पर बैठ कर बातचीत कर रहे थे तो इसी दौरान प्रदीप ने अपने साले पर हाथापाई करने के आरोप लगाए। वहीं उसकी ससुराल वालों ने भी उसके साथ मारपीट की। गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मुझे मुश्किल से बचाया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में दाखिल कराया। वहीं दूसरी तरफ उसकी पत्नी और ससुराल जनों ने भी मामले की शिकायत दादरी थाना में दी है। तोशाम थाना पुलिस के एएसआई सुरेंद्र ने घायल के बयान दर्ज कर इस संबंध में ससुराल पक्ष के दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed