{"_id":"6856ed376f90c9af540b0cd2","slug":"the-husband-after-meeting-his-girlfriend-posted-objectionable-content-on-his-wifes-instagram-id-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-135815-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पति ने प्रेमिका से मिल पत्नी की इंस्टाग्राम आईडी पर डाली आपत्तिजनक सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पति ने प्रेमिका से मिल पत्नी की इंस्टाग्राम आईडी पर डाली आपत्तिजनक सामग्री
Sat, 21 Jun 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी पत्नी की इंस्टाग्राम आईडी का पासवर्ड बदलकर उस पर आपत्तिजनक सामग्री डालकर उसे बदनाम करने का प्रयास किया। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। जिसके बाद शहर थाना पुलिस ने आरोपी प्रेमिका के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह भिवानी की रहने वाली है। उसकी शादी 11 दिसंबर 2022 को पानीपत निवासी नवीन के साथ हुई थी। उसके पति नवीन का पानीपत की युवती साक्षी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों ने मिलकर उसकी इंस्टाग्राम आईडी को हैक कर उसका पासवर्ड बदल कर सोशल मीडिया पर गलत व आपत्तिजनक मैसेज डाल दिए। आरोपी उसे सोशल मीडिया पर बदनाम कर रहे हैं। उसने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि उसने तीन अप्रैल 2025 को भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में शहर थाना पुलिस ने आरोपी प्रेमिका के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।