फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The honorarium of teachers on board exam duty has been increased by Rs 50 to Rs 100.

Bhiwani News: बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी देने वाले शिक्षकों के मानदेय में 50 से 100 रुपये तक बढ़ोतरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The honorarium of teachers on board exam duty has been increased by Rs 50 to Rs 100.
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में ड्यूटी देने वाले प्रमुख केंद्र अधीक्षक, केंद्र अधीक्षक, सुपरवाइजर और लिपिक का मानदेय 50 रुपये से 100 रुपये तक बढ़ाया जाएगा। इसी के साथ उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन कार्य करने वाले शिक्षकों की राशि में भी वृद्धि की जाएगी। बोर्ड प्रशासन ने यह निर्णय शिक्षकों की मांग को ध्यान में रखते हुए लिया है।
विज्ञापन

बोर्ड के अनुसार इस सत्र में लगभग 5 लाख 23 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रदेश भर में 1,400 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और प्रत्येक केंद्र पर 20 शिक्षक ड्यूटी देंगे। इस हिसाब से करीब 28 हजार शिक्षक परीक्षा ड्यूटी देंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि हाल ही में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामवीर शर्मा के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटी देने वाले अधिकारियों और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए मानदेय में वृद्धि की मांग की थी। बोर्ड ने संगठन की मांगों पर गहन विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस सत्र यानी वार्षिक परीक्षा फरवरी/मार्च-2026 से परीक्षा ड्यूटी के लिए दिए जाने वाले मानदेय में 50 से 100 रुपये तक और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में भी वृद्धि की जाएगी। डॉ. पवन कुमार ने कहा कि भविष्य में भी शिक्षकों से संबंधित सभी प्रकार के विषयों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने और समाधान करने के लिए शिक्षा बोर्ड तत्पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed