{"_id":"687bd5988d94a2a63a032ef5","slug":"the-governments-goal-is-to-provide-city-like-facilities-in-villages-kiran-chaudhary-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-137049-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में शहर जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य : किरण चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में शहर जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य : किरण चौधरी
Sat, 19 Jul 2025 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 19 Jul 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
लोगों की समस्याएं सुनतीं राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी।
कैरू/जुई। राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने शनिवार को तोशाम हलके के चंदावास, बाबरवास, जुई कलां, जुई बिचली, जुई खुर्द, आजाद नगर, खैरपुरा, नंगला और पाथरवाली गांवों का दौरा कर जनसभाओं को संबोधित किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।
किरण चौधरी ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे गांव में चल रहे निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए एक कमेटी का गठन करें ताकि कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि किसानों की जरूरत को देखते हुए डीएपी और यूरिया खाद की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। जनसभाओं के दौरान उन्होंने कहा कि सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी प्रदेश की वर्षों पुरानी नहरों का नवीनीकरण करवा रही हैं जिसके तहत जुई माइनर के पुनर्निर्माण पर 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। किरण चौधरी ने कहा कि जुई खुर्द में 4 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से नई पेयजल पाइप लाइन और वाटर टैंक का निर्माण होगा। इसी तरह आजाद नगर में 4 करोड़ रुपये की लागत से जलघर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
खारियावास माइनर से चंदावास और झुंडावास तक खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए नालों का निर्माण करवाया जाएगा जिस पर 1 करोड़ 34 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा। इस अवसर पर विकास धनखड़, चेयरमैन शीशराम गोलागढ़, प्रदीप, अमरसिंह हालुवास, सेवानिवृत्त एसडीएम ओपी पोटलिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।