फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The gold chain snatched from the neck of the woman walking in the morning, the youth riding the bike escaped

सुबह सैर कर रही महिला के गले से सोने की चेन झपट बाइक सवार युवक हुए फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The gold chain snatched from the neck of the woman walking in the morning, the youth riding the bike escaped
भिवानी। भगत सिंह चौक से सिटी स्टेशन जाने वाली सड़क पर सुबह सैर कर रही एक महिला के गले से बाइक सवार दो युवक सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद सेक्टर 13 पुलिस चौकी में शिकायत दी गई। पुलिस ने इस संबंध में चेन स्नैचिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 13 पुलिस चौकी में दी शिकायत में जनस्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी रिहायशी कॉलोनी निवासी कल्पना रायमायाजी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे वह भगत सिंह चौक से 100 मीटर दूर सिटी स्टेशन रोड पर सैर कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसके पास आए। वह कुछ समझ पाती इससे पहले बाइक पर बैठे एक युवक ने उसके गले से डेढ़ तोले सोने की चेन झपटा मारकर तोड़ ली और फरार हो गए। सेक्टर 13 चौकी की जांच अधिकारी रेखा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ स्नैचिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed