फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The Food and Supplies Department seized 15 gas cylinders being used illegally.

Bhiwani News: अवैध रूप से उपयोग हो रहे 15 गैस सिलिंडर खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने किए जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
The Food and Supplies Department seized 15 gas cylinders being used illegally.
अवैध रूप से उपयोग हो रहे  गैस सिलेंडर को जब्त करते खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अ​धिकारी। 
बवानीखेड़ा। क्षेत्र में खाद्य एवं पूर्ति विभाग की टीम ने अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे गैस सिलिंडरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 सिलिंडर जब्त किए। टीम में इंस्पेक्टर संजय कुमार और सब इंस्पेक्टर मनजीत सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विभाग की टीम ने बवानीखेड़ा सहित गांव पुर, सिवाड़ा, अलखपुरा और मिलकपुर में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान बवानीखेड़ा में कोई अवैध सिलिंडर नहीं मिला लेकिन गांवों में घरेलू गैस सिलिंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में किया जा रहा था जो नियमों के विरुद्ध है।
विज्ञापन

टीम ने मौके से कुल 15 गैस सिलिंडर जब्त किए जिनमें 14 घरेलू और एक कॉमर्शियल सिलिंडर शामिल है। सभी सिलिंडरों को भवानी गैस एजेंसी में जमा करवा दिया गया है तथा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर केवल घरेलू उपयोग के लिए होते हैं उनका व्यावसायिक कार्यों में प्रयोग कानूनन अपराध है। विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ स्थानों पर इनका गलत उपयोग हो रहा है जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed