फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The first fog of the season was observed in Bhiwani district on Sunday.

Bhiwani News: सीजन की पहली धुंध, दृश्यता 10 मीटर से कम, धीमी रही वाहनों की गति

Mon, 15 Dec 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 15 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The first fog of the season was observed in Bhiwani district on Sunday.
भिवानी जिले में रविवार को सीजन की पहली धुंध देखी गई।
भिवानी। जिले में रविवार को सीजन की पहली धुंध देखी गई। इस दौरान दृश्यता 10 मीटर से कम रही और वाहनों की गति भी धीमी रही। जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर धुंध के कारण वाहनों के बीच टक्कर की घटनाएं भी सामने आई। वहीं, शहरी क्षेत्र की बजाय ग्रामीण क्षेत्रों में धुंध ज्यादा दिखाई दी।
विज्ञापन

शहर का अधिकतम तापमान रविवार को 24.2 और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर 11 बजे के आसपास हल्की धूप दिखाई दी। इसके बाद शाम होते ही दोबारा से आसमान में हल्की धुंध आनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

बदलते मौसम का प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य के साथ ही पशुओं पर भी देखा जा रहा है। इस कारण चिकित्सकों ने भी ऐसे मौसम में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है जबकि किसानों ने धुंध को फसलों के अनुकूल बताया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरा बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस, दमा और नजला मरीजों के लिए परेशानी बना मौसम
सर्दी का धुंध भरा मौसम सांस, दमा और नजला संबंधी मरीजों की परेशानी बढ़ा रहा है। ठंड के कारण सांस के मरीजों को सांस लेने में परेशानी आ रही हैं। ऐसे मरीजों में अधिकतर बुजुर्ग हैं, जिन पर सर्दी का असर अधिक दिखाई दे रहा है। नजला के मरीजों में भी नाक बहने और छींक आने की शिकायतें आ रही हैं। शहर के निजी और सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज के ओपीडी विभाग में भी रोजाना 80 से अधिक मरीज सांस और अस्थमा संबंधी परेशानी बता रहे हैं, जहां चिकित्सक दवा के साथ ठंड से बचाव की सलाह दे रहे हैं। अवकाश वाले दिन रविवार को आपात विभाग और निजी अस्पतालों में भी सांस के मरीज पहुंचे।


सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। वैसे तो हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए, लेकिन बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अपने खान-पान का मौसम और अपने शरीर के अनुसार बदलें। शरीर को गर्म कपड़े से ढक कर रखें। बीपी, शुगर के मरीजों को तैलीय, घी और चीनी युक्त भोजन को सीमित मात्रा में खाना चाहिए। सांस और अस्थमा के मरीजों को सुबह-शाम अधिक ठंड में सैर पर जाने से बचना चाहिए। अपने खान-पान में भी बदलाव करते हुए ठंडी खाद्य सामग्री से परहेज करना चाहिए। -डॉ. यतिन गुप्ता, मेडिकल कॉलेज, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed