फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The face of the roads of Sector-23 will change at a cost of 2.5 crores

Bhiwani News: ढाई करोड़ की लागत से बदलेगी सेक्टर-23 की सड़कों की सूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
The face of the roads of Sector-23 will change at a cost of 2.5 crores
सेक्टर 23 की खस्ताहाल सड़क पर हुआ जलभराव।
भिवानी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर-23 के निवासियों को शीघ्र ही जर्जर सड़कों से निजात मिलने वाली है। डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार नगर परिषद द्वारा सेक्टर-23 की सभी शेष जर्जर सड़कों के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इन सड़कों के नवनिर्माण पर करीब ढाई करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा सिटी स्टेशन रोड पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक से तिगड़ाना रोड स्थित रेलवे फाटक तक तथा सुभाष चौक से गुजरानी रोड की हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की सीमा तक सड़क का भी नवनिर्माण किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि सेक्टर-23 में कई सड़कों की हालत लंबे समय से खस्ता बनी हुई है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ग्रीन बेल्ट से सेक्टर में प्रवेश करने वाला मार्ग पैदल चलने योग्य भी नहीं बचा है।
विज्ञापन

यहां प्रतिदिन दुपहिया वाहन फिसलकर गिरने की घटनाएं सामने आती हैं जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के पॉश क्षेत्र में शामिल सेक्टर-23 की स्थिति कई जगहों पर अनअप्रूव्ड कॉलोनियों से भी बदतर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-23 की सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा कई बार जिला प्रशासन से सुधार की मांग की जा चुकी है। हालांकि नगर परिषद द्वारा सेक्टर के बीच की एक सड़क का निर्माण कराया जा चुका है लेकिन कई अन्य सड़कें अब भी जर्जर हालत में हैं। मामूली बारिश में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है जिससे राहगीरों और निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।


तिगड़ाना रेलवे फाटक तक और सेक्टर की सीमा तक गुजरानी रोड का भी होगा नवनिर्माण
जिला नगर आयुक्त हरबीर सिंह ने बताया कि सेक्टर-23 की सड़कों के साथ-साथ सिटी रेलवे स्टेशन रोड पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक से तिगड़ाना रेलवे फाटक तक सड़क का भी नवनिर्माण करवाया जाएगा। इस रोड पर बॉक्सिंग क्लब तक तारकोल की सड़क बनेगी बीच में डिवाइडर और स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। बॉक्सिंग क्लब से आगे रेलवे फाटक तक सीसी रोड का निर्माण होगा। इस रोड के निर्माण पर भी करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसी प्रकार नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की सीमा तक गुजरानी रोड का भी नवनिर्माण किया जाएगा। इन सभी कार्यों के टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दोनों सड़कों की स्थिति भी लंबे समय से दयनीय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed