फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The expenditure and time will increase if rampura village is connected to Hansi district, memorandum submitted to the Chief Minister

Bhiwani News: रामूपुरा गांव को हांसी जिले में जोड़ने पर खर्च और समय बढ़ेगा, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The expenditure and time will increase if rampura village is connected to Hansi district, memorandum submitted to the Chief Minister
मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। 
बवानीखेड़ा। हांसी को जिला बनाने की घोषणा के बाद भिवानी जिले में ही बने रहने के लिए रामूपुरा (बलियाली) के ग्रामीणों का रुझान तेज हो गया है। हांसी जिले में जोड़े जाने पर पंचायतों ने सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। वीरवार को रामूपुरा के ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय में पहुंचकर, तहसीलदार की अनुपस्थिति में रीडर रुपेंद्र के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिये उन्हें जानकारी मिली कि बवानीखेड़ा को हांसी जिले में जोड़ा जा सकता है, लेकिन उन्होंने प्रशासनिक, भौगोलिक, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों की दृष्टि से अपने गांवों को भिवानी जिले में ही रखने की मांग की। मुकेश, सचिन, पतराम, देवेंद्र, बलबीर, मीनू, बलवान, उषा, उग्रसैन, बबली, शंकर, रमेश, राजेश, संजय कुमार, रेखा, सोनू, इंद्र सिंह ने कहा कि तहसील और जिला दोनों उनके गांवों के पास हैं और दोनों की दूरी भी बहुत कम है। यदि उनके गांवों को हांसी से जोड़ा जाता है तो उन्हें दो बसें बदलनी पड़ेंगी, जिससे न केवल उनके खर्च में बढ़ोतरी होगी, बल्कि समय की भी बर्बादी होगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रामूपुरा और बलियाली की जनसंख्या लगभग 35,000 है, और इसलिए, उन्हें हांसी से न जोड़कर बवानीखेड़ा को उपमंडल बनाते हुए भिवानी जिले के साथ जोड़े रखना चाहिए। ग्रामीणों ने कहा कि अगर सरकार उनके सुझाव को नज़रअंदाज करती है, तो वे इस फैसले का विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed