{"_id":"68d842ba326856e4b3060b6f","slug":"the-effigies-of-ravana-meghnad-and-kumbhakarna-are-being-given-final-touches-at-preksha-vihar-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-140372-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: प्रेक्षा विहार में रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों को दिया जा रहा अंतिम रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: प्रेक्षा विहार में रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों को दिया जा रहा अंतिम रूप
Sun, 28 Sep 2025 07:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:28 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। शहर के किरोड़ीमल पार्क में दशहरा पर्व पर 100 फीट रावण का दहन किया जाएगा। फिलहाल प्रेक्षा विहार में यूपी के कारीगरों द्वारा रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। वहीं, इस बार कोल्ड आतिशबाजी की व्यवस्था की गई है। पुतलों को आकर्षित बनाने के लिए रेडियम पॉलिश की जा रही है ताकि रात को भी चमक सके।
अग्रसेन रामलीला कमेटी के प्रधान विजय कुमार बंसल टैणी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से सेठ किरोड़ीमल पार्क में रामलीला व रावण दहन का आयोजन किया जाता है। इस बार भी कमेटी की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यूपी के गाजियाबाद से 20 से 25 कलाकारों द्वारा रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले बनाए जा रहे हैं, जो अंतिम चरण में हैं। तीनों पुतले तैयार होने के बाद एक अक्तूबर को पार्क में लगा दिए जाएंगे।
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेगी और तीसरी आंख के रूप में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेंगी। रामलीला मंचन कार्यक्रम के दौरान कमेटी ने बैठने, एलईडी, सीसीटीवी कैमरे व पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।