फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The Education Department will simplify mathematics with the help of puzzles; activities will be held in schools every Saturday.

Bhiwani News: पहेलियों के सहारे शिक्षा विभाग गणित को बनाएगा आसान, हर शनिवार स्कूलों में होंगी गतिविधियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The Education Department will simplify mathematics with the help of puzzles; activities will be held in schools every Saturday.
शहर में राजकीय कन्या स्कूल का मुख्य गेट 
भिवानी। सरकारी स्कूलों में गणित को सरल और रोचक बनाने के लिए अब पहेलियों का सहारा लिया जाएगा। शिक्षा विभाग के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को गणितीय गतिविधियां आयोजित की जाएंगी जिससे विद्यार्थियों में विषय के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ेगा। शिक्षा विभाग के अनुसार कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में पजल कॉर्नर बनाए जाएंगे जहां वे मनोरंजक तरीके से गणित के सवाल हल करेंगे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. निर्मल दहिया ने बताया कि इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और गणित के प्रति रुचि विकसित होगी। निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार को राजकीय स्कूलों में गणितीय पहेलियां प्रदर्शित की जाएंगी जिन्हें विद्यार्थी स्वयं हल करेंगे। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि खेल-खेल में सीखने से बच्चे कठिन विषयों को भी आसानी से समझ पाते हैं। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक सोच और समस्या समाधान क्षमता का विकास करना है।
विज्ञापन

शिक्षक पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी विद्यार्थी इसमें भाग लें। इन गतिविधियों से विद्यार्थियों के मन से गणित का डर दूर होगा और वे विषय को समझने के साथ उसमें रुचि भी लेने लगेंगे। इससे उनकी तार्किक क्षमता विकसित होगी और वे जीवन की समस्याओं से बेहतर तरीके से निपट सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी स्कूल प्रमुखों को प्रत्येक शनिवार यह गतिविधि अनिवार्य रूप से आयोजित कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस पद्धति से विद्यार्थी गणित को बोझ के बजाय आनंद के साथ सीखेंगे जिससे पैटर्न, समरूपता और समस्या समाधान के कौशल विकसित होंगे। विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को इसके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान एबीआरसी की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी और लापरवाही पाए जाने पर उनकी जवाबदेही तय की जाएगी।

प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में बढ़ेगी रुचि और रचनात्मकता
पजल कॉर्नर के अंतर्गत स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इनमें गणितीय मेहंदी और रंगोली, क्विज, प्रदर्शनी, स्वयं गणितीय आकृतियां बनाना, सुडोकू, गणित तंबोला, गणितज्ञों की जीवनी पर आधारित नाटक व फिल्म, गणित पर कविताएं, कश्मीरी अमृत पजल, पेंटिंग और ड्राइंग प्रतियोगिता शामिल होंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सीखने का नया और रोचक अनुभव मिलेगा जिससे गणित विषय उनके लिए बोझ नहीं बल्कि एक दिलचस्प चुनौती बन जाएगा।



विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक सोच और समस्या समाधान क्षमता का विकास करना है जिसके तहत प्रत्येक स्कूल में पजल कॉर्नर के माध्यम से गतिविधियों का आयोजन कराया जाएगा। इससे बच्चों में गणित के प्रति रुझान बढ़ेगा। गतिविधियां करवाने के लिए सभी प्राचार्यों को आदेश दिए गए हैं। -डॉ. निर्मल दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed