फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The Education Board will develop an integrated examination management system portal.

Bhiwani News: शिक्षा बोर्ड विकसित करेगा एकीकृत परीक्षण प्रबंधन प्रणाली पोर्टल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The Education Board will develop an integrated examination management system portal.
भिवानी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को पूर्णतया लागू करने के लक्ष्य के तहत हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड एकीकृत परीक्षण प्रबंधन प्रणाली (आईटीएमएस) पोर्टल विकसित कर रहा है। बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि पोर्टल के माध्यम से ज्ञान के प्रदर्शन, मूल्यांकन, समीक्षा और विश्लेषण की प्रक्रिया को तकनीक आधारित बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित आईटीएमएस पोर्टल में प्रश्न बैंक प्रबंधन, परीक्षा निर्माण एवं प्रबंधन, मूल्यांकन और परिणाम प्रसंस्करण सहित विभिन्न मॉड्यूल एकीकृत किए जाएंगे। डेटा विश्लेषण, डैशबोर्ड, एमआईएस रिपोर्ट, उपयोगकर्ता प्रबंधन एवं डेटा सुरक्षा के मॉड्यूल भी इसमें शामिल होंगे। इससे परीक्षा और मूल्यांकन संबंधी कार्यों को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने में सहायता मिलेगी। सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में भी यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed