फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The driver was drunk so the future peon took the bus to Dulhedi

Bhiwani: नशे में धुत था चालक, पेपर देने वाले CET के अभ्यर्थी ने थामा स्टेयरिंग, करीब 50 लोग थे सवार

Mon, 23 Oct 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम, भिवानी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Oct 2023 12:42 AM IST
सार

तीन बार हादसा होते-होते टला। नशे में धुत चालक को डायल 112 टीम के हवाले किया।परीक्षा देने गए अभ्यर्थियों में से एक ने बस का स्टेयरिंग थामा और सभी को गंतव्य तक पहुंचाया।

विज्ञापन
The driver was drunk so the future peon took the bus to Dulhedi
सांकेतिक तस्वीर Drunk

विस्तार

संयुक्त पात्रता परीक्षा देने गए परीक्षार्थियों की बस को महेंद्रगढ़ से तोशाम लेकर आते समय निजी स्कूल बस के ड्राइवर ने शराब का सेवन कर लिया। चालक ने इस कदर शराब का सेवन कर लिया था कि परीक्षा देने गए अभ्यर्थियों में से एक ने बस का स्टेयरिंग थामा और सभी को गंतव्य तक पहुंचाया। इसके बाद फोन कर डायल 112 को मौके पर बुलाया गया और नशे में धुत चालक को पुलिस को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को ग्रुप डी की संयुक्त पात्रता परीक्षा थी। जिसमें भिवानी जिले के तोशाम से कुछ अभ्यर्थियों का केंद्र नारनौल और महेंद्रगढ़ था। अबकी बार प्रदेश सरकार ने अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज के साथ निजी बसों का भी प्रबंध किया हुआ था।
विज्ञापन


उन्ही बसों में एक बस नारनौल गई थी। परीक्षा के बाद लौटते समय बस के चालक ने शराब का सेवन कर लिया। नशे की अधिकता होने के कारण चालक बस को कंट्रोल नहीं कर पा रहा था। जिस कारण से बस तीन बार माधोगढ़ की पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त होते हुए भी बची। बस में करीब 50 लोग सवार थे। ऐसे में बस में सवार अभ्यर्थियों ने जब चालक को रोकना चाहा तो आरोप है कि उसने गाली गलौज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में सवार लोगों ने किसी तरह बस को रुकवाकर चालक को साइड में किया। इसके बाद पेपर देने गए अभ्यर्थियों में से एक ने बस का संचालन किया और बस को दुल्हेड़ी तक पहुंचाया। दुल्हेड़ी पहुंचने के बाद डायल 112 पर इस बारे में सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को उक्त चालक को सौंप दिया।

अभ्यर्थियों से चालक बोला- पहले तेल डलवाओ तभी बस आगे बढ़ेगी
संयुक्त पात्रता परीक्षा दिलाकर शनिवार देर शाम भिवानी से रोहतक जा रही सहकारी समिति की बस के चालक द्वारा परीक्षार्थियों से तेल डलवाए जाने की बात को लेकर विवाद हो गया। जबकि प्रदेश सरकार ने अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क आवागमन की सुविधा की हुई है। बताया जा रहा है कि बस स्टैंड से निकलते ही चालक बस में सवार अभ्यर्थियों से बोला कि इसमें तेल डलवाएंगे तो ही बस चलेगी। इसको लेकर परीक्षार्थियों, जिनमें लड़कियां भी थी और चालक के बीच जमकर बहस हुई। छात्राओं ने भी बस स्टैंड से बस से बाहर उतरने से मना कर दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।


जानकारी अनुसार सहकारी समिति की बस भिवानी बस स्टैंड से लेकर परीक्षार्थियों को लेकर रोहतक के लिए चली थी। वायरल वीडियो में प्राइवेट बस के चालक ने बस स्टैंड से चलने के कुछ दूरी के बाद ही बस को रोक दिया। इसके चलते महिला परीक्षार्थी व युवकों ने बस चलाने या वापस भिवानी बस स्टैंड पर लेकर जाने की बात कहते रहे। जबकि प्राइवेट बस का चालक सवारियों से कहता रहा कि इस बस में तेल डलवा दें, वह बस को चला लेगा। इसको लेकर काफी समय तक बहस होती रही। हालांकि वीडियो में आगे की पुष्टि नहीं हो पाई क्या हुआ, क्योंकि बस में सवार परीक्षार्थी रोहतक जिले से थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed