फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The department will be able to get soil filled from ten percent of the estimated budget

Bhiwani News: एस्टीमेट का दस फीसदी बजट से मिट्टी डलवा सकेगा विभाग

Mon, 10 Jun 2024 04:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 10 Jun 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
The department will be able to get soil filled from ten percent of the estimated budget
भिवानी के संभव जैन।
संजय वर्मा
विज्ञापन


भिवानी। चुनाव आचार संहिता हटते ही गांवों में विकास कार्याें की परियोजनाओं पर अब तेजी से काम शुरू हो गया है। मिट्टी भराई वाली सरकारी परियोजनाओं के लिए भी विभाग ने अब नया कदम उठाया है। इसमें अगर किसी गांव में चल रहे कार्य में मनरेगा के तहत मिट्टी नहीं है तो पंचायती राज विभाग खुद एस्टीमेट में शामिल कर यह कार्य कराएगा लेकिन ये खर्च बजट का 10 फीसदी से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
इसी के साथ अब जिले के 106 गांवों में 50 करोड़ रुपये की लागत से कच्ची फिरनी को भी पक्का कराया जाएगा। इसके टेंडर भी जल्द होंगे। अब प्रत्येक खंड में फिरनी पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए दूसरे चरण में वरीयता के पांच गांवों को शामिल किया है। इनके अंदर 4.11 करोड़ रुपये की लागत से फिरनी पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इससे पहले प्रत्येक खंड के पांच गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए चयन हो चुका है। अब दूसरे चरण में प्रत्येक खंड में अगले पांच गांवों को इस योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

पंचायती राज तकनीकी विभाग की ओर से भिवानी जिले के 106 गांवों की फिरनी को पक्का किया जाना है। इसके लिए इन गांवों की फिरनी का आगणन तैयार हो चुका है। ब्लॉक से इन फिरनी पर पक्की सड़क बनेगी। जिस पर करीब 50 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। इसके अभी सरकार से बजट की मंजूरी बाकी है, हालांकि विभाग बजट मंजूरी मिलते ही इनके टेंडर कराने की तैयारी भी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के साथ भिवानी जिले के पांच खंडों में 35 नए गांवों का भी चयन हुआ है। इनकी फिरनी पर अब स्ट्रीट लाइट की जगमगाहट होगी। इन गांवों पर 4.11 करोड़ रुपये के बजट से स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसकी बजट मंजूरी भी मिल चुकी है।


ये हैं भिवानी जिले के प्रत्येक खंड के पांच-पांच गांव
द्वितीय चरण में भिवानी जिले के जिन गांवों में फिरनी पर स्ट्रीट लाइट लगाई जानी हैं, उसमें प्रत्येक खंड से पांच गांवों को शामिल किया गया है। इसमें बवानीखेड़ा खंड में किरावड़, रतेरा, सूई, सिवाड़ा, जमालपुर गांव शामिल हैं। बहल खंड में गोकलपुरा, सिधनवा, सूरपुराकलां, चहड़ खुर्द, सेरला शामिल हैं। भिवानी खंड में मानहेरू, मुंढाल खुर्द, तालू, बड़ेसरा, मिताथल शामिल हैं। कैरू खंड में भानगढ़, हेतमपुरा, इंदीवाली, धारवानवास, ढाबढाणी शामिल हैं।
लोहारू खंड के झांझड़ा श्योराण, अलाउद्दीनपुर, गोठड़ा, भारवास बडदू चैना शामिल हैं। सिवानी खंड में गरवा, कालोद, गुढा, मीठी, झुप्पाकलां शामिल हैं। तोशाम खंड में बजीना, रिवासा, दुल्हेड़ी, ईशरवाल, आलमपुर शामिल हैं। इन सभी खंडों के पांच-पांच गांवों में फिरनी पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इनके टेंडर जल्द होंगे।

भिवानी खंड के सात गांवों में बनेंगे स्वास्थ्य उपकेंद्र
भिवानी खंड के सात गांवों में जल्द ही स्वास्थ्य उपकेंद्र बनेंगे। पंचायती राज विभाग के एसडीओ प्रवीन बजाज ने बताया कि गांव गुजरानी, घुसकानी, मिताथल, देवसर, रेवाड़ीखेड़ा, मुंढाल खुर्द और मुंढाल कलां में स्वास्थ्य उपकेंद्र बनेगा। प्रत्येक उपकेंद्र पर 60 से 62 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसके टेंडर जल्द होंगे। जिले के 28 आंगनबाड़ी केंद्रों का भी जीर्णोद्धार होगा। प्रत्येक आंगनबाड़ी पर दो से सात लाख रुपये का बजट खर्च आएगा।


जिले की ग्राम पंचायतों की फिरनी को पक्का कराने के बजट की मंजूरी के लिए मुख्यालय के समक्ष मसौदा भेजा गया है। जिले के 35 गांवों की फिरनी पर दूसरे चरण में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इन गांवों को चिह्नित किया जा चुका है। सरकारी परियोजनाओं में पहले मनरेगा के तहत मिट्टी भराई का काम कराया जाता था, जिन गांवों में मनरेगा के तहत मिट्टी नहीं है, उन गांवों के सरकारी एस्टीमेट में ही दस फीसदी बजट मिट्टी भराई पर खर्च किया जा सकेगा, ये नया प्रावधान हुआ है। -संभव जैन, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज तकनीकी विंग, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed