फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The dam of patience of women fed up with the actions of alcoholics broke

रिहायशी इलाके में चल रहे शराब ठेका ने कब्जाई आधी गली, घरों के चबूतरों पर बैठे रहते हैं शराबी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The dam of patience of women fed up with the actions of alcoholics broke
भिवानी। शहर के सरकुलर रोड हनुमान ढाणी चौक पर शराब ठेके के संचालक द्वारा रेलिंग लगाकर गली पर किए गए अतिक्रमण और दिनभर शराबियों की फब्तियों से परेशान क्षेत्र के लोगों का सब्र का बांध टूट गया। रविवार सुबह 11 बजे वार्ड 25 के लोगों और भिवानी बचाओ आंदोलन की टीम ने शराब ठेके पर ताला जड़ दिया और करीब चार घंटे तक जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलने पर जैन चौक, दिनोद गेट व सब्जी मंडी पुलिस चौकी के अलावा शहर थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। क्षेत्र की महिलाओं ने शराब ठेकेदार की मनमानी और यहां दिनभर लगने वाले शराबियों के जमावड़े पर जमकर हंगामा किया और पुलिस प्रशासन को खूब खरी खोटी सुनाई। महिलाओं की पुलिस से तीखी झड़प भी हुई
विज्ञापन

शहर के सरकुलर रोड एनएच-709ई के दायरे में आता है। यहां हनुमान ढाणी चौक पर शराब ठेका बना है। इस शराब ठेके के पास ही काली माता का मंदिर भी है और गली भी है, जहां ऑटो रिक्शा का स्टॉप भी बना हुआ है। महिलाओं का आरोप है कि ऑटो से आने जाने वाली महिलाओं की तरफ भी शराबी फब्तियां कसते हैं। शराब ठेकेदार ने गली की तरफ भी शराब ठेके का अवैध रूप से गेट खोल आधी गली में रेलिंग लगाकर कब्जा कर लिया है। गली की तरफ शराब ठेके का गेट खुलने के बाद शराबी आसपास के घरों के चबूतरों पर बैठकर शराब पीते हैं और आने जाने वालों से भी गालीगलौज करते हैं। नतीजतन क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

वहीं, भिवानी बचाओ आंदोलन के मुखिया सुशील वर्मा, धर्मेंद्र रोहिल्ला, सुमित कुमार, गौरीशंकर, अर्थ जांगड़ा के अलावा पार्षद प्रत्याशी बबलू प्रजापति, विनोद कुमार, सज्जन ने बताया कि शराब ठेका रिहायशी इलाके में खुला है, जिसे यहां से हटाए जाने की मांग पिछले चार साल से की जा रही है। वार्ड 25 के लोग पहले भी शराब ठेके को लेकर एतराज जता चुके हैं। इस संबंध में विधायक को भी लिखित शिकायत दे चुके हैं। इस पर विधायक भी वार्ड के लोगों को आश्वासन दे चुके हैं, मगर आज तक यहां से ठेका नहीं हटा है। पुलिस के साथ महिलाओं की नोकझोंक भी हुई। हंगामे की सूचना पर एक्साइज विभाग के ईटीओ भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शराब ठेके पर हंगामा कर रहे वार्डवासियों को समझाया। ईटीओ ने उनकी समस्या का समाधान करने के लिए एक सप्ताह में कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद रविवार दोपहर करीब दो बजे महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं बोली: घर से बाहर निकलने में भी लगता है डर
वार्ड 14,15,16,24 और 25 की महिला कमला देवी, शकुंतला, दीपिका, स्नेहा, कमलेश, प्रियंका, प्रीति, अंगूरी ने बताया कि शराब ठेके के साथ वाली गली से चेजारान की ढाणी, लंबी गली व कानी गली के अलावा गली नंबर दो का रास्ता है। इस गली के कोने पर शराब की दुकान है, जिसके आसपास रेहड़ियां भी लगती है, जहां देर रात तक शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। शराबियों की हुड़दंग के कारण घर से निकलने में डर लगता है।
वर्जन
हमने फोन पर इस मसले को लेकर एडीसी और एसडीएम से बात भी की है। इसके बाद ईटीओ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र की महिलाओं व वार्ड 25 के लोगों की समस्याएं जानी। ईटीओ ने एक सप्ताह में कार्रवाई का भरोसा दिलाया है, जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने शराब ठेके से धरना हटा दिया है। अगर इस अवधि में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो भिवानी बचाओ आंदोलन और क्षेत्रवासी फिर से शराब ठेके के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे।

सुशील वर्मा, अध्यक्ष भिवानी बचाओ आंदोलन।
वर्जन
क्षेत्र के लोगों ने मुझे लिखित में शिकायत दी है। शराब ठेके पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लोगों को एक सप्ताह में कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है। इस पर क्षेत्र के लोग राजी हो गए हैं। विभाग इस संबंध में अपना काम करेगा।
नीरज कुमार, ईटीओ, एक्साइज विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed