फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The Congress high command has come to know that these stars are no more, how will they campaign: Kiran

कांग्रेस आलाकमान को पता चल गया, ये स्टार तो रहे नहीं, प्रचार क्या करेंगे : किरण

Thu, 23 Jan 2025 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 23 Jan 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
The Congress high command has come to know that these stars are no more, how will they campaign: Kiran
अपने निवास स्थान पर लोगों की समस्याएं सुनती राज्यसभा सांसद किरण चौधरी। 
भिवानी। दिल्ली चुनाव में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नाम न होने पर राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान को पता चल गया, ये स्टार तो रहे नहीं, प्रचार क्या करेंगे।
विज्ञापन


वीरवार को विजय नगर आवास पर किरण चौधरी कार्यकर्ताओं से मिल रही थीं। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में किरण ने कहा कि लोग इनकी (हुड्डा) शक्ल तक नहीं देखना चाहते। ऐसे में हुड्डा जहां भी जाएंगे, उल्टा ही होगा, यानी हार ही होगी। हुड्डा द्वारा चंडीगढ़ में नेता प्रतिपक्ष की सरकारी कोठी खाली नहीं करने पर किरण ने बातों ही बातों में बड़े आरोप लगाते हुए हुड्डा को नसीहत भी दे डाली।
विज्ञापन

किरण ने कहा कि भगवान का दिया हुड्डा के पास बहुत है और सरकार में रहते बहुत कमाया भी है। वो सरकारी कोठी खाली कर देते तो इतनी बदनामी नहीं होती। वहीं चरखी दादरी के दौरे के दौरान एसडीएम द्वारा फोन नहीं उठाने पर भी कहा कि अधिकारी जनता की सुनवाई करने व काम करने के लिए होते हैं। हम लोगों के काम के लिए इन्हें फोन करते हैं। पर जो बड़े पदों पर बड़ी जिम्मेदारी के साथ बैठे हैं, वो काम न करें तो ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed