{"_id":"68c32b1a31c0cf8b7f0ad9cf","slug":"the-cbi-team-continued-to-question-the-management-and-staff-at-the-nursing-college-till-1130-pm-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-139520-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रात 11.30 बजे तक सीबीआई टीम नर्सिंग कॉलेज में प्रबंधन और स्टाफ से पूछताछ करती रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रात 11.30 बजे तक सीबीआई टीम नर्सिंग कॉलेज में प्रबंधन और स्टाफ से पूछताछ करती रही
Fri, 12 Sep 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
ढिगावा में लाइब्रेरी के बाहर खड़ी सीबीआई की गाड़ी। संवाद
फोटो: 31,32
ढिगावामंडी/भिवानी। शिक्षिका मनीषा की मौत के मामले में वीरवार को तीसरी बार सीबीआई की टीम ने सिंघानी के नर्सिंग कॉलेज में दस्तक दी। दोपहर करीब 12 बजे सिंघानी के आइडियल नर्सिंग कॉलेज में पहुंची सीबीआई की टीम रात करीब 11:30 बजे संस्थान से निकली। करीब 12 घंटे टीम ने कॉलेज स्टाफ छात्राओं और प्रबंधन से जुड़े लोगों से मामले के संबंध में तहकीकात करती रही।
इस बीच सीबीआई के अधिकारी चालक के साथ दोपहर 2:20 बजे नर्सिंग कॉलेज से निकलकर ढिगावामंडी में एक मोटर पंखा रिपेयरिंग दुकान पर पहुंचे, जहां दुकानदार से सीबीआई अधिकारी ने लाइब्रेरी का पता पूछा।
इसके बाद ढिगावामंडी स्थित दो लाइब्रेरियों के अंदर करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। ये दोनों लाइब्रेरी आमने सामने हैं। इन लाइब्रेरियों में मनीषा को आता-जाता देखा गया था। सीबीआई ने इस दौरान लाइब्रेरी में पढ़ने वाली छात्राओं से भी पूछताछ की। लाइब्रेरी संचालक से भी पूछताछ की गई। इस दौरान लाइब्रेरी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची गई।
विज्ञापन
मनीषा की मौत मामले में तीन सितंबर से ही सीबीआई की टीम जांच में जुटी हुई है। अब तक मनीषा की मौत के मामले में सिंघानी नर्सिंग कॉलेज के प्रबंधक से तीन बार सीबीआई पूछताछ कर चुकी है। कॉलेज स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है।
छात्राओं से मनीषा के स्वभाव और स्कूल आने-जाने के समय के बारे में पूछा
सीबीआई के अधिकारियों ने एक-एक कड़ी को जोड़ते हुए एक के बाद एक गवाहों के फिर से बयान दर्ज किए हैं। अब तक मृतका के परिजनों और सभी गवाहों से तीन बार पूछताछ हो चुकी है। तीन बार घटना स्थल पर भी सीबीआई के अधिकारियों ने पहुंचकर सीन रीक्रिएट किया है। प्ले स्कूल और नर्सिंग कॉलेज के स्टाफ सदस्यों से भी लंबी पूछताछ चली है। छात्राओं से भी मनीषा के स्वभाव और उसके स्कूल आने जाने के समय के बारे में विस्तार से जाना। मनीषा मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई की टीम हर पहलु को खंगालने में जुटी है।
यह था मामला
मनीषा सिंघानी के प्ले स्कूल में पढ़ाती थी। 11 अगस्त को वह नर्सिंग कॉलेज में आगे की पढ़ाई के लिए दाखिला के संबंध में पूछताछ के लिए निकली थी। 13 अगस्त को मनीषा का शव सिंघानी नहर के पास खेत से बरामद हुआ था। मृतका मनीषा के पिता संजय ने कॉलेज प्रबंधन पर मनीषा की मौत में हाथ होने का शक जताया था। हालांकि कॉलेज प्रशासन ने अपना पक्ष रखकर इससे इन्कार किया था और सीबीआई की जांच में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया था।