{"_id":"670456a5319a9a6c16056074","slug":"the-cashier-of-a-financial-company-stole-rs-170960-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-124092-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: वित्तीय कंपनी के खजांची ने हड़पे 1,70,960 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: वित्तीय कंपनी के खजांची ने हड़पे 1,70,960 रुपये
Tue, 08 Oct 2024 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 08 Oct 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। सत्या माइक्रो कैपिटल लिमिटेड एनबीएफसी माइक्रो फाइनेंस की शाखा भिवानी के खजांची पर कंपनी का 1,70,960 रुपया लेकर भाग जाने का आरोप लगा है। कंपनी के शाखा प्रबंधक की शिकायत पर औद्योगिक थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोप की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जिला फिरोजाबाद क्षेत्र यूपी के गांव अलावलपुर निवासी दीपक सिंह ने बताया कि वह सत्या माइक्रो कैपिटल की शाखा भिवानी में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी कंपनी के खजांची जसकरण सिंह ने कंपनी का 1,70,960 रुपया हड़प कर लिया। अब वह भाग गया।
दीपक ने बताया कि उनकी कंपनी पूरे देश में करीब 24 राज्यों में माइक्रो फाइनेंस का काम करती है। तहसील रतिया, जिला फतेहाबाद के ग्राम तामसपुरा निवासी जसकरण सिंह को दो अक्तूबर को भिवानी शाखा पर ईडीओ के पद पर नियुक्त किया गया था। इसका काम शाखा के सभी कर्मचारियों से वसूली गई ऋण राशि की किस्तों को एकत्रित कर बैंक में जमा कराना था।
विज्ञापन
आरोप है कि जसकरण ने सभी कर्मचारियों के माध्यम से वसूला गया 1,70,960 रुपया अपने बैग में रखा। वह इसे जमा कराने के लिए कंपनी की बाइक पर निकला लेकिन ये रुपया खाते में जमा नहीं कराया और नकदी लेकर भाग गया। शाखा प्रबंधक की शिकायत पर औद्योगिक थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।