फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The car collided with a tree when a Nilgai suddenly appeared in front

Bhiwani News: अचानक नीलगाय सामने आने पर पेड़ से टकराई गाड़ी, बच्चे की मौत, तीन घायल

Mon, 23 Dec 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 23 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
The car collided with a tree when a Nilgai suddenly appeared in front
मृतक मामले में परिजनों के बयान दर्ज करते पुलिस अ​धिकारी। 
भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा में जमालपुर-बवानीखेड़ा मार्ग पर रेलवे लाइन के पास रविवार को एक मारुति स्विफ्ट के आगे अचानक नीलगाय आने से गाड़ी अनियंत्रित होकर आगे जा रही एक्टिवा स्कूटी से टकराकर पेड़ में जा लगी। जिसमें एक्टिवा चालक सहित एक 10 वर्षीय बच्चा व दो अन्य घायल हो गए। सभी घायलों का कस्बे के नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने भिवानी रेफर दिया तथा एक अन्य को उसके परिजन हिसार ले गए। वहीं इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मिताथल निवासी गाड़ी चालक सोनू अपने ही परिवार के 10 वर्षीय प्रतीक, मनीष व काजल व किरण को अपनी गाड़ी में लेकर हिसार परीक्षा दिलाने ले जा रहा था। जब वह जमालपुर मार्ग पर पहुंचा तो सामने अचानक एक नीलगाय आ गई। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कस्बा वासी तेजपाल जो कि अपनी स्कूटी लेकर अपने खेतों की ओर जा रहा था। तभी गाड़ी स्कूटी को टक्कर मारते हुए पेड़ में जा लगी। जिसके चलते 10 वर्षीय प्रतीक, मनीष व काजल को चोटें आईं। मौके पर मार्ग पर मिलकपुर निवासी जितेंद्र यादव बवानीखेड़ा की ओर आ रहे थे। वे उन्हें अपनी गाड़ी में लेकर नागरिक अस्पताल बवानी खेड़ा लेकर आए जहां उनका उपचार करवाया। लेकिन 10 वर्षीय प्रतीक की हालत गंभीर होने के चलते उसे भिवानी रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। तेजपाल को भी सिर, हाथ, पैरों में चोटें आई है। तेजपाल के परिजन उसे हिसार ले गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची 112 पुलिस के कर्मचारी एचसी महेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंचे तथा घायलों की मदद की। घटना की सूचना मिलते ही बवानीखेड़ा के विधायक कपूर वाल्मीकि भी नागरिक अस्पताल पहुंचे तथा चिकित्सा अधिकारी से घायलों का हाल-चाल जाना तथा उन्हें हर प्रकार की चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने का आदेश दिया। बवानीखेड़ा थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि नीलगाय सामने आने से हुए हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। बच्चे के ताऊ के बयान पर इतेफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवारकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed