फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The body of an elderly man missing for a week was found in pond of the village

एक सप्ताह से लापता बुजुर्ग का शव गांव के जोहड़ में मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
The body of an elderly man missing for a week was found in pond of the village
भिवानी। गांव मानहेरू में एक सप्ताह से लापता हुए बुजुर्ग का शव गांव के जोहड़ में पड़ा मिला। मामले की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जोहड़ से बाहर निकलवाया और उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन

गांव मानहेरू निवासी 70 वर्षीय जापान सिंह अपने घर से एक सप्ताह से लापता था। परिजनों ने उसकी हर संभव जगह तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। मृतक के बेटे पूर्ण सिंह ने बताया कि उसके पिता गांव में ही खेतीबाड़ी करते थे। वे दो भाई और पांच बहनें हैं। उनके पिता एक सप्ताह पहले घर से लापता हो गए। बुधवार शाम को ग्रामीणों ने गांव के जोहड़ में एक व्यक्ति का शव पानी में उतराता हुआ देखा। जब वे मौके पर पहुंचे तो मृतक की पहचान गांव के ही जापान सिंह के रूप में हुई। सदर पुलिस थाने के जांच अधिकारी एसआई ख्यालीराम ने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे पूर्ण सिंह के बयान दर्ज कर शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed