{"_id":"680e68a21d1c11b1270a5cd1","slug":"the-body-of-a-young-man-who-had-gone-from-his-home-to-get-a-haircut-was-found-in-a-pond-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-133337-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: घर से कटिंग कराने की कहकर गए युवक का शव तालाब में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: घर से कटिंग कराने की कहकर गए युवक का शव तालाब में मिला
Sun, 27 Apr 2025 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 27 Apr 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
मृतक के परिजनों के साथ पुलिस।
बवानीखेड़ा। घर से कटिंग कराने की कहकर गए युवक का शव कस्बे के बड़ा गौरवा स्थित तालाब में मिला। लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 व स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर 112 पुलिस व थाना प्रभारी शिव कुमार अपनी टीम संग पहुंचे और ग्रामीणों से पूछकर शव की शिनाख्त की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया।
मृतक के पिता ने बताया कि शाम को उसका बेटा घर से कटिंग करवाने की कहकर निकला, फिर नहीं लौटा। थाना प्रभारी शिव कुमार सैनी ने बताया कि लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। उसकी पहचान वार्ड नंबर 10 निवासी चंद्रेश के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। लेकिन फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी मौत के कारण का पता चल सकेगा।
वहीं दूसरी और उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी दो-तीन साल पहले ही अपने मायके खानपुर जिला सोनीपत अपने पिता के घर रह रही है। वहीं अपने साथ दोनों बेटियों को पढ़ा रही है। मृतक की पत्नी को सूचना दे दी गई है।