फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The board administration was accused of arbitrariness

Bhiwani News: बोर्ड प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया

Thu, 30 Oct 2025 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 30 Oct 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
The board administration was accused of arbitrariness
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कर्मचारी संगठन संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ ने वीरवार को दूसरे दिन भी स्थानीय शिक्षा बोर्ड परिसर में द्वार सभा का आयोजन किया।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता प्रधान सत्यवीर सिंह स्वामी ने की तथा मंच का संचालन महासचिव सोमवीर सिंह पूनिया ने किया। महासचिव ने बोर्ड प्रशासन की मनमानियों पर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि बोर्ड प्रशासन की ओर से चर्चा किए बिना उत्तरपुस्तिका मुद्रण का कार्य गोपनीय सेल को हस्तांतरित करने में जो तीव्रता दिखाई है उससे बोर्ड के सभी कर्मचारी-अधिकारियों में रोष है।
विज्ञापन

इसके अलावा मंच के माध्यम से अन्य संगठन नेताओं की ओर सो बोर्ड में खाली पड़े पदों पर पदोन्नति न करने के मसले को भी उठाया। संगठन सचिव अशोक लांबा की ओर से चेताया गया कि यदि प्रशासन शीघ्र संज्ञान लेते हुए उत्तर पुस्तिका मुद्रण संबंधी फैसले को वापिस नहीं लेता है तो संगठन इसको लेकर बड़े स्तर पर विरोध करेगा। इस मौके पर प्रधान सत्यवीर स्वामी ने कहा कि केंद्र सरकार मॉडल संस्कृति व पीएमश्री योजनाओं के नाम पर हरियाणा बोर्ड से संबंद्धता प्राप्त विभिन्न राजकीय विद्यालयों को सीबीएसई बोर्ड से संबद्धता प्रदान किए जाने पर भी बोर्ड के समस्त कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ उप-प्रधान देवेन्द्र श्योराण, जोगेंद्र, भारतदीप, अशोक लांबा, अशोक पिलानिया, संदीप शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed