फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The bitter cold has caused teeth chattering, tingling, and jaw pain.

Bhiwani News: ठिठुरती ठंड से तड़क रहे दांत, झनझनाहट और जबड़े के दर्द ने बढ़ा दीं परेशानियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
The bitter cold has caused teeth chattering, tingling, and jaw pain.
शहर के मेडिकल कॉलेज में दवाई के लिए लगी मरीजों की कतार।
भिवानी। जिले में ठिठुरती ठंड से लोगों के दांत तड़क रहे हैं वहीं झनझनाहट और जबड़े के दर्द ने भी रोगियों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शहर का न्यूनतम तापमान सात डिग्री व अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर के समय हल्की धूप निकली लेकिन शाम होते ही दोबारा धुंध शुरू हो गई और ठिठुरन भरी ठंड बढ़ने लगी। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी देखा जा रहा है। ठंड की वजह से दांतों में झनझनाहट और जबड़े में दर्द की शिकायतें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में स्थित दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में प्रतिदिन औसतन 150 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से अधिकतर मरीज दंत व जबड़े के दर्द के साथ दांतों में ठंडा-गर्म लगना जैसी समस्याओं से परेशान हैं। चिकित्सक भी मरीजों को ऐसे मौसम में सावधानी बरतने के साथ ठंडी खाद्य सामग्री का अधिक मात्रा में सेवन न करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


ये हैं कारण
दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतू ने बताया कि सर्दी के मौसम में दांतों की संवेदनशीलता बढ़ जाती है। इससे दांतों में दर्द, ठंडा-गर्म लगना जैसी समस्या उत्पन्न होती है। ओपीडी में इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ठंड की वजह से दांतों की डेंटिन और इनेमल लेयर प्रभावित होती है जिससे झनझनाहट और दर्द पैदा होता है। मसूढ़ों की नसें भी प्रभावित होती हैं और मसूढ़ों संबंधी समस्या बढ़ जाती है। सर्दी में लार का कम बनना भी दंत रोगों को बढ़ाता है। कुछ बुजुर्ग ठंड में दांत पीसते हैं जिससे जबड़े और दांतों पर तनाव बढ़ता है और यह भी दर्द का कारण बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव
दांतों की सफाई करते समय मुलायम ब्रश का प्रयोग करें।
पोटेशियम नाइट्रेट युक्त दंत पेस्ट का उपयोग करें।
नमक के गुनगुने पानी से गरारे करें।
अधिक ठंडी, गर्म, मीठी या अम्लीय खाद्य सामग्री से बचें।
दांतों में अधिक दर्द होने पर अपने नजदीकी चिकित्सक से परामर्श करें।

केस नंबर एक
दांत में पिछले एक सप्ताह से दर्द हो रहा है। इस दौरान नागरिक अस्पताल में डॉक्टर से चेक करवाने के लिए आई हूं। कुछ भी खाती हूं तो दांत में दर्द शुरू हो जाता है। नजदीकी मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खाती रही लेकिन दवा लेने के बाद दर्द में कुछ देर आराम रहता है। इसके बाद दोबारा शुरू हो जाता है। - बिमला, भिवानी निवासी

केस नंबर दो
दांतों में झनझनाहट व जबड़े के दर्द से परेशान हूं। मसूढ़ों से खून भी आना शुरू हो गया है। लेकिन समझ नहीं आ रहा कि समस्या क्या है। चिकित्सक से चेक करवाने के लिए यहां आया हूं। - रणबीर, बवानीखेड़़ा निवासी

केस नंबर तीन
दांत कुछ समय से पीला होना शुरू हो गए हैं। इसके साथ हल्का दर्द भी महसूस हो रहा है। पानी पीने के बाद या अधिक मीठा खाने से दर्द शुरू हो जाता है। अब चिकित्सक से जांच करवाने के बाद ही पता चलेगा कि परेशानी क्यों आ रही है। - निशा, भिवानी निवासी

केस नंबर चार
दांतों में पायरिया के कारण दर्द व मुंह में रात को सोते समय पानी एकत्रित होने की समस्या हो रही है। पिछले कई माह से समस्या बनी हुई थी, लेकिन अब दांतों में दर्द शुरू हो गया है। कुछ भी खाता-पीता हूं तो दर्द तेजी से बढ़ जाता है। - योगेश कुमार, भिवानी निवासी



दांतों में संवेदनशीलता होने के कारण सर्दी के मौसम में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। इस कारण मरीजों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। सर्दी में अगर दांतों में किसी प्रकार की समस्या है तो ठंडी खाद्य व पेय सामग्री का प्रयोग कम करें। अगर समस्या अधिक रहती है तो अपने नजदीकी दंत रोग विशेषज्ञ से परामर्श करें। - डॉ. नीतू, दंत रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed