फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The annual budget of more than Rs 100 crore will be discussed in the proposed meeting of Municipal Council House on 28th February.

Bhiwani News: नगर परिषद हाउस की 28 फरवरी को प्रस्तावित बैठक में सालाना सौ करोड़ से अधिक के बजट पर होगी चर्चा

Wed, 21 Feb 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 21 Feb 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
The annual budget of more than Rs 100 crore will be discussed in the proposed meeting of Municipal Council House on 28th February.
भिवानी। नगर परिषद हाउस की सालाना बजट बैठक अगले सप्ताह 28 फरवरी को प्रस्तावित की गई है। इस बैठक में नगर परिषद की आमदनी बढ़ाने के संभावनाओं के साथ सौ करोड़ से अधिक के बजट पर विस्तृत चर्चा होगी। वहीं पहली बैठक में पास हो चुके एजेंड़ों पर चल रहे कार्याें की भी समीक्षा करेगी। वहीं नप हाउस की बैठक में शहर के अंदर चल रहे विकास कार्यों पर नगर पार्षद अपने सुझाव भी रखेंगे। दरअसल नगर परिषद की आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया वाली स्थिति बनी है। क्योंकि नगर परिषद के पास अपनी आमदनी बढ़ाने का नया जरिया नहीं है।
विज्ञापन

भिवानी नगर परिषद की 28 फरवरी को प्रस्तावित बजट बैठक में शहर के सभी 31 वार्डों के पार्षदों को अपने-अपने वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की रिपोर्ट के साथ बैठक में आने का सुझाव दिया है। वहीं बैठक में सालाना सौ करोड़ से अधिक का बजट पर पार्षद अपना अनुमोदन करेंगे। इसमें शहर के अंदर भावी विकास कार्याें का भी बजट शामिल होगा जबकि नगर परिषद में तैनात कर्मचारियों के वेतन सहित अन्य खर्चों का बजट भी शामिल है। भिवानी नगर परिषद के पास शहर में बेशकीमती भूमि भी है, लेकिन इस भूमि से नगर परिषद अब तक कोई आमदनी का जरिया नहीं बना पाई है।
विज्ञापन

सेठ किरोड़ीमल मंदिर को वेंडिग जोन बनाने की योजना बनाई थी, मगर मामला कोर्ट में जाने के बाद लटक गया है। जबकि दादरी रोड पर डंपिंग यार्ड के पास भी नगर परिषद की काफी भूमि हैं, जिसका इस्तेमाल कॉमर्शियल किया जा सकता है। वहीं नगर परिषद ने अपनी भूमि बूस्टिंग स्टेशन निर्माण व अन्य विभागों को विकास योजनाओं के लिए भी देने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बैठक में अनुमोदित होने के बाद कराए थे 80 कार्यों के टेंडर
नगर परिषद की पिछली बैठक में पार्षदों के अनुमोदन के बाद शहर में 80 कार्यों के टेंडर कराए गए थे। इसमें अत्यधिक कार्य शहरी वार्डों में गलियों के निर्माण के शामिल थे। इसके अलावा पार्कों में झूलों की रिपेयरिंग, ओपन जिम के कार्य भी शामिल हैं। जिन पर अभी काम चल रहा है।

शहर के अंदर होने हैं ये विकास के काम
नगर परिषद शहर के अंदर प्रवेश के सभी मुख्य रास्तों का सुंदरीकरण कराने की योजना बना चुका है। इसमें भिवानी का हांसी रोड भी शामिल है। इसका सुंदरीकरण का काम होना है। इसके लिए संबंधित विभागों से भी एनओसी मिल चुकी है। इसी तरह दिनोद रोड पर भी करीब एक किलोमीटर दायरे में नगर परिषद आरसीसी रोड का निर्माण ढाई करोड़ की लागत से कराएगा। इस रास्ते से आठ से अधिक बड़ी कॉलोनियां जुड़ी हैं। वहीं शहर के सेक्टर 13 और 23 की गलियों व मुख्य रास्तों का निर्माण भी शामिल है। इसी तरह सेक्टर 13 मोड़ हांसी रोड से भगत सिंह चौक और भगत सिंह चौक से महम रोड गोशाला मोड तक की सड़क का भी जीर्णोद्धार होगा।

नगर परिषद के पास पहुंची 17 हजार स्ट्रीट लाइट, बदलने का जल्द होगा टेंडर
नगर परिषद शहर के अंदर स्ट्रीट लाइटों का दो चरण में काम कराएगा। पहले चरण में नगर परिषद के पास 17 हजार नई स्ट्रीट लाइटें पहुंच चुकी हैं, जिन्हें पुरानी और खराब लाइटों की जगह लगाया जाएगा। इसके जल्द टेंडर कराए जाएंगे। जबकि दूसरे चरण में पूरे शहर के अंदर स्ट्रीट लाइट सिस्टम को ऑटोमेटिक पैनलों से जोड़ा जाएगा। इसके लिए पूरे शहर में स्ट्रीट लाइटों के तार का नया डाल बिछाया जाएगा और नए स्ट्रीट पोल व हाई मास्क लाइटें भी लगेंगी। इसका मसौदा भी तैयार हो चुका है। इसकी टेंडर प्रक्रिया भी जारी है।

नगर परिषद की 28 फरवरी बुधवार को बजट बैठक प्रस्तावित है। शहर के सभी 31 वार्डों के पार्षद बैठक में शामिल होंगे और बजट बैठक में चर्चा करेंगे। बैठक में पार्षद पहले से चल रहे शहर के अंदर विकास कार्यों को लेकर भी अपने सुझाव रखेंगे और भावी योजनाओं पर भी चर्चा होगी। बैठक के दौरान नगर परिषद की आमदनी बढ़ाने के बारे में भी पार्षद अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे और विकास कार्यों पर भी मंथन होगा।
-भवानी प्रताप सिंह चेयरपर्सन प्रतिनिधि नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article