फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The aim of the government is to extend the benefits of the schemes to the last person standing in the queue.

सरकार का उद्देश्य पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ देना : धूपड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
The aim of the government is to extend the benefits of the schemes to the last person standing in the queue.
 विकसित भारत सकंल्प यात्रा में एलईडी वैन के माध्यम से योजानाओं की जानकारी लेते अति​थि व ग्रामीण
बवानीखेड़ा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भिवानी शहर के अलावा क्षेत्र के गांव ढाणी खुशहाल, चौरटापुर, आजाद नगर और दरिया में कार्यक्रम हुए। कार्यक्रमों में नागरिकों को विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। भिवानी शहर में हनुमान ढाणी और फैंसी चौक पर आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा जिला प्रधान शंकर धूपड़ और आजाद नगर में पूर्व विधायक शशि रंजन परमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

ढाणी खुशहाल और चौरटापुर में कार्यक्रम के जिला सह संयोजक रोहतास चौहान मुख्य रूप से शामिल हुए। यात्रा के दौरान धूपड़ ने कहा कि सरकार का उद्देश्य पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ देना है। केंद्र व प्रदेश सरकार पारदर्शिता के साथ योजनाएं लागू कर रही हैं। कार्यक्रमों के दौरान एलईडी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के संदेश को सुनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह बनाने के बारे में जानकारी हासिल की। महिलाओं को महिला समूह व पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी दी। भिवानी शहर के कार्यक्रमों में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ठा. विक्रम सिंह, कार्यक्रम के जिला कोऑर्डिनेटर संदीप श्योराण, महिला जिलाध्यक्ष प्रिया असीजा, मंडल अध्यक्ष विनोद चावला, नवीता तंवर, पार्षद सुभाष तंवर व संदीप यादव, अशोक यादव, बिशंबर अरोड़ा, सुनील डावर, राजेश जांगड़ा, राजवती काजला, मीनाक्षी रूही व शिवराज बागड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
19 दिसंबर के कार्यक्रमों का शेड्यूल

ग्रामीण क्षेत्र में 19 दिसंबर को सुबह दस बजे गांव सिवाड़ा, सरल, अजीतपुरा और नकीपुर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दोपहर बाद दो बजे गांव सुखपुरा, ढाणी सरल, मधमाधवी और पहाड़ी में कार्यक्रम आयोजित होंगे। भिवानी शहर में सेक्टर 13 की मार्केट में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed