फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The accused who escaped from police custody, arrested, action will be taken against three police personnel

पुलिस अभिरक्षा से भागने वाला आरोपी काबू, तीन पुलिस कर्मियों पर होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
The accused who escaped from police custody, arrested, action will be taken against three police personnel
सिविल लाइन पुलिस थाना पुलिस द्वारा पकड़ा गया ईएसआई से फरार हुआ चोरी का आरोपी सुमित। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। हांसी रोड स्थित ईएसआई अस्पताल में बने कोविड सेंटर के आइसोलेशन वार्ड से पुलिस अभिरक्षा में भागने वाले चोरी के आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। मामले में सुरक्षा में चूक के चलते तीन पुलिस कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की तैयारी हो गई है। तीनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि ईएसआई अस्पताल में बने कोविड सेंटर के आइसोलेशन वार्ड से सुमित नामक चोरी का आरोपी शुक्रवार को फरार हो गया था। वह बाथरूम में टोंटी का पानी चला खिड़की का शीशा उतारकर भाग गया था। सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस थाने में दी शिकायत में ईएसआई अस्पताल के आइसोलेन वार्ड की सुरक्षा में गार्ड ड्यूटी इंचार्ज उपनिरीक्षक रमेश कुमार ने बताया था कि नई बस्ती निवासी 20 वर्षीय सुमित को चोरी के तीन मुकदमों में गिरफ्तार किया गया था। गत सात मार्च को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उसे ईएसआई अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में लाया गया था। गत 11 मार्च की सुबह आरोपी सुमित ने पुलिस कर्मचारियों को शौच जाने के लिए कहा। जिस पर पुलिस कर्मचारियों ने आरोपी को बाथरूम में भेज दिया था। आरोपी सुमित ने बाथरूम के अंदर पहुंचते ही टोंटी का पानी चला दिया और फिर खिड़की का शीशा उतारकर वहां से भाग निकला। काफी देर तक बाथरूम में पानी चलता देख बाहर तैनात पुलिस कर्मचारी को शक हुआ तो दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर सुमित नहीं था और टोंटी का पानी चल रहा था। इसके बाद पुलिस कर्मचारी ने सभी सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट कर दिया। इस दौरान आरोपी सुमित भाग निकला। उपनिरीक्षक रमेश कुमार ने मामले की लिखित शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाने में दी। जिसके बाद आरोपी सुमित के खिलाफ पुलिस सुरक्षा से फरार होने पर केस दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन पुलिस थाना व अन्य टीमों का गठन किया और इन टीमों को जल्द आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के निर्देश दिए। सिविल लाइन पुलिस थाने के उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने शनिवार को आइसोलेशन वार्ड से फरार हुए आरोपी को एकता पार्क नई बस्ती नजदीक बड़ चौक क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी सुमित से पुलिस गहन पूछताछ में जुटी है। वहीं उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पतला होने की वजह से भाग गया था आरोपी
पुलिस अभिरक्षा से भागे चोरी के आरोपी युवक को काबू कर लिया है। वह बहुत पतला है, जिस कारण बाथरूम की ऊपरी खिड़की से निकलकर भाग गया। पुलिस सुरक्षा में चूक हुई और वहां तैनात तीन पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
अजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed