फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The accused of demanding a ransom of 5 million from the trader has been arrested from Hansi Chungi, Tosham.

Bhiwani News: व्यापारी से 50 लाख की फिरौती मांगने का आरोपी हांसी चुंगी तोशाम से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The accused of demanding a ransom of 5 million from the trader has been arrested from Hansi Chungi, Tosham.
भिवानी। तोशाम के व्यापारी से 50 लाख की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव डाडम निवासी पंकज को तोशाम से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को न्यायालय में पेश कर तीन दिन का रिमांड पर लिया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी दोस्त से ओटीपी लेकर उसका व्हाट्सअप अपने फोन पर चलाता था। इसी से व्यापारी के पास व्हाट्सअप कॉल कर 50 लाख की फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन

डीएसपी अनूप सिंह ने बताया कि तोशाम निवासी रोशनलाल के पास 30 अगस्त को शाम के समय व्हाट्सअप कॉल आई थी। करीब एक मिनट बाद फिर व्हाट्सअप कॉल की गई। इसके बाद एक मैसेज आया, जिस पर 50 लाख की फिरौती मांगी गई थी। पंकज का दोस्त संदीप बीबीपुर के व्हाट्सअप का ओटीपी लेकर खुद व्हाट्सअप चलाता था। उसी नंबर से फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया है। दुकानदार के बोर्ड से फोन नंबर लेकर उसने फिरौती के लिए व्हाट्सअप कॉल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed