फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The 10th and 12th examinations will be conducted using the old system of answer sheets.

Bhiwani News: पुरानी पद्धति की उत्तरपुस्तिकाएं से ही होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
The 10th and 12th examinations will be conducted using the old system of answer sheets.
हरियाणा विद्यालय ​शिक्षा बोर्ड का मुख्य गेट।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को पुरानी पद्धति की ही उत्तरपुस्तिकाएं मिलेंगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल क्यूआर कोड वाली उत्तरपुस्तिकाओं का प्रयोग नहीं किया जाएगा हालांकि भविष्य में आंशिक रूप से इस व्यवस्था पर विचार किया जा सकता है। यह जानकारी बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा ने दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को बोर्ड मुख्यालय परिसर में इसी विषय को लेकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा के कर्मचारी संगठन सम्बद्ध सर्व कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान सत्यवीर सिंह स्वामी ने की जबकि संचालन महासचिव सोमवीर सिंह पूनिया ने किया। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इन परीक्षाओं के लिए बोर्ड मुख्यालय पुरानी पद्धति से ही उत्तरपुस्तिकाओं के मुद्रण की तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि भविष्य में सीबीएसई और राष्ट्रीय ओपन स्कूल की तर्ज पर क्यूआर कोड वाली उत्तरपुस्तिकाओं का आंशिक प्रयोग किया जा सकता है और इसकी सफलता के आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा। बोर्ड में करीब साढ़े पांच लाख से छह लाख परीक्षार्थी 10वीं और 12वीं की परीक्षा देंगे। इसके लिए लगभग 38 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मुद्रण पुरानी पद्धति से किया जाना है। परीक्षा शुरू होने में अब मात्र 18 दिन शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कर्मचारी संगठन के महासचिव सोमवीर पूनिया ने केंद्र सरकार द्वारा मॉडल संस्कृति स्कूल व पीएमश्री योजनाओं के नाम पर विभिन्न राजकीय विद्यालयों को सीबीएसई बोर्ड से सम्बद्धता दिए जाने पर चिंता जताई। संगठन ने केंद्र सरकार की भेदभावपूर्ण नीतियों के विरोध को लेकर रोडमैप तैयार किया। इस दौरान आठवें वेतन आयोग का गठन, पुरानी पेंशन बहाली, खाली पदों पर शीघ्र पदोन्नतियां और निजीकरण पर रोक जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में संगठन के वरिष्ठ उप-प्रधान देवेंद्र, जोगेंद्र, अशोक लांबा, अमनदीप और अनूप खेदड़ उपस्थित रहे।


बोर्ड कर्मचारी संगठन के समक्ष बोर्ड सचिव ने बिना क्यूआर कोड के उत्तरपुस्तिका मुद्रण का आश्वासन दिया है। यह संगठन की पहले से ही मांग थी कि पुरानी पद्धति से ही उत्तरपुस्तिकाएं छपवाई जाए, क्यूआर कोड से अनावश्यक रूप से बोर्ड पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न डाला जाए। विभिन्न ट्रेड यूनियनों व राष्ट्रीय सर्व कर्मचारी संघ के संयुक्त आह्वान पर 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर बोर्ड की मांग व कर्मचारियों की भूमिका पर चर्चा हुई है। - सत्यवीर स्वामी, राज्य प्रधान, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संगठन



हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड पुरानी पद्धति से उत्तरपुस्तिकाओं का मुद्रण कराएगा। सीबीएसई और राष्ट्रीय ओपन स्कूल क्यूआर कोड की उत्तरपुस्तिकाओं का नया प्रयोग कर रहे हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भी भविष्य में इस तरह का प्रयोग कर सकता है। फिलहाल पुरानी पद्धति से ही उत्तरपुस्तिकाओं का जल्द मुद्रण कराया जाएगा, जिससे परीक्षाओं का सुचारु संचालन हो सके। - मुनीश शर्मा, सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed